MS Dhoni को ट्विटर पर सैल्यूट क्यों कर रहा है कैंडी क्रश सागा?

MS Dhoni Viral Video Candy Crush Download- एक फ्लाइट में धोनी को कैंडी क्रश गेम (Candy Crush Game) खेलते देखा गया. इसके बाद कुछ ही घंटों में ट्विटर पर कैंडी क्रश ट्रेंड करने लगा और इस ऐप को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया.

MS Dhoni Viral Video Candy Crush Download: क्रिकेट का मैदान हो या कहीं और, ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी (MSD) का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब एक फ्लाइट में धोनी को कैंडी क्रश गेम (Candy Crush Game) खेलते देखा गया. इसके बाद कुछ ही घंटों में ट्विटर पर कैंडी क्रश ट्रेंड करने लगा और इस ऐप को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया.

प्लेन में बैठे कैंडी क्रेश खेल रहे थे महेंद्र सिंह धोनी

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्लेन में बैठे महेंद्र सिंह धोनी अपने टैबलेट पर कैंडी क्रेश खेलते नजर आये. यह वीडियो वायरल होने की देर थी और सोशल मीडिया पर #Candy Crush ट्रेंड करने लगा. अंग्रेजी अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो सामने आने के मात्र 3 घंटे के भीतर इस ऐप को 30 लाख से ज्यादा डाउनलोड किया गया. यही नहीं, इतने कम समय में इतने लाख डाउनलोड्स के लिए गेम ऐप्लिकेशन ने एमएस धोनी का ट्विटर पर धन्यवाद भी किया.

Also Read: WhatsApp के Deleted Message कैसे पढ़ें? जानें सीक्रेट तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >