Air India की फ्लाइट में जल उठा मोबाइल फोन चार्जर, फोन या चार्जर में क्यों लग जाती है आग? जानिए

स्मार्टफोन में आग पकड़ लेने की कई घटनाएं हमारे सामने आती हैं. इनमें अधिकांश मामलों के पीछे यूजर की कुछ लापरवाहियां वजह बनती हैं. ऐसी घटनाएं किसी के लिए चौंकाने वाली हो सकती हैं. फोन के साथ चार्जर को लेकर यूजर की कुछ गलतियां आग पकड़ लेने की वजह बन सकती हैं. ऐसे में इन्हें जान लेना जरूरी है.

Phone Charger Catch Fire In Air India Flight : एयर इंडिया की उदयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में एक पैसेंजर के मोबाइल फोन चार्जर में आग लग गई. इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के टेकऑफ के समय यात्री के मोबाइल फोन चार्जर में आग लगी और इसके बाद आनन – फानन में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करायी गई. स्मार्टफोन में आग पकड़ लेने की कई घटनाएं हमारे सामने आती हैं. इनमें अधिकांश मामलों के पीछे यूजर की कुछ लापरवाहियां वजह बनती हैं. ऐसी घटनाएं किसी के लिए चौंकाने वाली हो सकती हैं. ऐसे में यह समझा जा सकता है कि स्मार्टफोन की सही देखभाल के साथ चार्जर का ध्यान रखा जाना भी जरूरी है. फोन के साथ चार्जर को लेकर यूजर की कुछ गलतियां आग पकड़ लेने की वजह बन सकती हैं. ऐसे में इन्हें जान लेना जरूरी है.

स्मार्टफोन और चार्जर में किन गलतियों की वजह से लगती है आग?

चार्जिंग के दौरान फोन काे इस्तेमाल करना खतरनाक

फोन की चार्जिंग के दौरान उसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. चार्जिंग के दौरान फोन की बैटरी गर्म होती है. ऐसे में चार्जिंग के दौरान डिवाइस का इस्तेमाल कॉलिंग, गेमिंग और वीडियो डाउनलोड और प्ले करने में किया जाए, तो यह एक बड़े खतरे की वजह बन सकता है.

गलत चार्जर का इस्तेमाल करने की वजह से

फोन को चार्ज करने के लिए कई बार लोग किसी भी चार्जर, केबल और अडैप्टर का इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसा करना फोन और चार्जर, दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है. यूजर्स को हमारी सलाह है कि वे स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए उसी ब्रांड का ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करना चाहिए. बहुत से यूजर्स पैसे बचाने के लिए लोकल चार्जर का इस्तेमाल कर लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अभी से सतर्क हो जाइए.

फोन की बैटरी पर भी ध्यान देना जरूरी

जब स्मार्टफोन की बैटरी खराब होने लगती है तो इसका शेप बिगड़ जाता है. यह फूल जाती है. ऐसे में बहुत से यूजर स्मार्टफोन की फूली हुई बैटरी की ओर ध्यान नहीं देते हैं. ऐसी बैटरी वाले स्मार्टफोन को चार्ज करना खतरे को दावत देनेवाली बात साबित हो सकती है.

स्मार्टफोन को चार्ज करने की जगह का भी ध्यान दें

कई यूजर्स अपने फोन को चार्ज करने के लिए जगह का ध्यान नहीं रखते हैं. फोन को चार्जिंग पर लगाकर ऐसी जगह छोड़ देना खतरनाक हो सकता है, जहां इसे लगातार हीट यानी गर्मी मिलती है. यूजर्स को हमारी सलाह है कि फोन को चार्जिंग के दौरान बेड पर या तकिया के नीचे रखने से बचें.

स्मार्टफोन के टेम्प्रेचर पर भी ध्यान दें

स्मार्टफोन का टेम्प्रेचर कई बार वेदर कंडीशन की वजह से भी बढ़ सकता है. डिवाइस को ऐसी कंडीशन में बहुत ज्यादा समय तक रखना इसे ओवरहीट कर देता है. इसके बाद फोन को चार्ज करना एक बड़ी मुसीबत की वजह बन सकता है.

Also Read: Samsung Galaxy से लेकर OnePlus Nord तक, 20 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

फ्लाइट में मोबाइल फोन चार्जर में लगी आग

एयर इंडिया के विमान को सोमवार को एक यात्री के मोबाइल फोन चार्जर में खराबी के चलते वापस लौटाना पड़ा. रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि उदयपुर से दिल्ली जानेवाली फ्लाइट AI 470 में करीब एक घंटे की देरी हुई और बाद में यह दिल्ली के लिए रवाना की गई. एयरलाइन अधिकारी ने कहा कि एक यात्री ने अपने मोबाइल फोन के अत्यधिक गर्म होने की शिकायत की थी. इसे लेकर उसे केबिन क्रू को अलर्ट कर दिया. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर विमान को वापस लौटा दिया गया. मोबाइल फोन की बैटरी में ब्लास्ट होने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एयरपोर्ट स्टाफ और एयर इंडिया के इंजीनियर्स की टीम ने फ्लाइट की पूरी तकनीकी जांच की. तकनीकी जांच के बाद विमान को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >