₹47.50 लाख में MINI लाई लग्जरी और परफॉर्मेंस का पैकेज, नए Countryman C में मिलेंगे भर-भरकर फीचर्स

अगर आप ऐसी लग्जरी SUV की तलाश में हैं, जो सड़क पर सबसे अलग दिखे और साथ ही प्रीमियम फीचर्स से भी भरपूर हो, तो MINI Countryman C आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. MINI ने भारत में अपनी नई SUV Countryman C लॉन्च कर दिया है. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स.

प्रीमियम कारों की दुनिया में MINI का नाम हमेशा से अपने यूनिक डिजाइन और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई MINI Countryman C लॉन्च कर दी है, जो पहले से ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और प्रैक्टिकल बनकर आई है. इस नये मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹47.50 लाख रखी गई है. खास बात यह है कि यह SUV भारत में ही तैयार की गई है और इसमें लग्जरी इंटीरियर, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, OLED टचस्क्रीन और दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इस नई MINI Countryman C में क्या-क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है.

नया डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम लुक

नई MINI Countryman C को कंपनी की Charismatic Simplicity डिजाइन फिलॉसफी के आधार पर तैयार किया गया है. SUV को पहले से ज्यादा बड़ा और बोल्ड लुक दिया गया है. इसमें बड़ा ऑक्टागोनल फ्रंट ग्रिल, चौड़े व्हील आर्च, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और शार्प LED हेडलैंप्स व टेललैंप्स दिए गए हैं. इसके अलावा फ्लश डोर हैंडल, कॉन्ट्रास्ट रूफ और नए डिजाइन एलिमेंट्स इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं. SUV में तीन अलग-अलग DRL सिग्नेचर मोड्स के साथ वेलकम और गुडबाय लाइटिंग एनीमेशन भी मिलते हैं. MINI Countryman C को ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, स्मोकी ग्रीन, नानुक व्हाइट, स्लेट ब्लू और चिली रेड जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

केबिन में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

नई Countryman C का इंटीरियर पहले से ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड बनाया गया है. केबिन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 240mm सर्कुलर OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में काम करता है. SUV में इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली JCW स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं, जो Vescin Vintage Brown फिनिश के साथ आती हैं. ड्राइवर सीट में मसाज फंक्शन भी दिया गया है. वहीं, पीछे की सीटों को 25 डिग्री तक रिक्लाइन किया जा सकता है और उन्हें 130mm तक आगे-पीछे स्लाइड भी किया जा सकता है. कंपनी ने इंटीरियर में क्रोम-फ्री और लेदर-फ्री मैटेरियल का इस्तेमाल किया है. साथ ही डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर रिसाइकल्ड निटेड फैब्रिक दिया गया है.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

नई MINI Countryman C में MINI Operating System 9, वॉयस कंट्रोल, MINI Intelligent Personal Assistant और Digital Key Plus जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें हेड-अप डिस्प्ले, फिशआई कैमरा, 12-स्पीकर वाला Harman Kardon HiFi साउंड सिस्टम, Apple CarPlay, Android Auto, नेविगेशन, रिमोट सर्विसेज और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. SUV में Go-Kart Mode, Green Mode और Vivid Mode जैसे ड्राइव मोड्स भी मिलते हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को अलग-अलग स्थिति के अनुसार बदलने में मदद करते हैं.

सुरक्षा में भी नहीं कोई समझौता

सुरक्षा के लिहाज से MINI Countryman C में Cruise Control, Parking Assistant Plus, 360-डिग्री कैमरा, Comfort Access और कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस SUV को Euro NCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है.

दमदार पेट्रोल इंजन

MINI Countryman C में TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 156hp की पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच Steptronic Sport ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. कंपनी के अनुसार यह सेटअप बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस और फ्यूल एफिशिएंसी का बेहतर बैलेंस ऑफर करता है.

यह भी पढ़ें: हाईवे से लेकर सिटी तक, हर सफर को मजेदार बनाती हैं ये 6 DCT कारें, कीमत 12 लाख से कम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >