लॉन्च के 20 दिन बाद ही खत्म हुआ इस ‘छोटू’ कार का स्टॉक, जानें क्यों है इतनी डिमांड

Mini की इस खास एडिशन कार ने आते ही मार्केट में तहलका मचा दिया है. लिमिटेड यूनिट्स, आइकॉनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से सिर्फ 20 दिनों में ही पूरी तरह बिक गई. आइए इसके डिजाइन, इंटीरियर, पावरट्रेन और सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालते हैं.

Mini India ने हाल ही में अपनी नई Mini Cooper S Victory Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. लॉन्च के सिर्फ 20 दिनों के अंदर ही ये कार पूरी तरह से सोल्ड आउट (sold out) हो गई. ₹57.5 लाख (ex-showroom) की कीमत वाली इस कार की बुकिंग लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हुई थी. इसे CBU (Completely Built Unit) रूट से भारत लाया गया है और कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि ये लिमिटेड यूनिट्स में ही मिलेगी. हालांकि कितनी यूनिट्स आई हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है.

ये लिमिटेड एडिशन मॉडल 1965 के Monte Carlo Rally विनर Mini Cooper S से इंस्पायर्ड है. इसे Timo Mäkinen और Paul Easter ने चलाया था. इंडिया में इसकी गिनती की यूनिट्स ही आई हैं, इसलिए ये काफी खास बन जाती है.

डिजाइन 

लुक्स की बात करें तो इसमें Chilli Red कलर के साथ सफेद स्ट्राइप्स दिए गए हैं जो बोनट, रूफ और रियर तक जाते हैं. साइड में ‘52’ ग्राफिक्स और C-पिलर पर ‘1965’ बैज इसे और यूनिक बनाते हैं. इसके अलावा, ब्लैक पैनोरमिक रूफ, 18-इंच JCW अलॉय व्हील्स और स्टाइलिश LED लाइट्स इसे एक प्रीमियम और स्पोर्टी फील देते हैं.

इंटीरियर 

इस कार का इंटीरियर काफी मॉडर्न और क्लीन लुक देता है. इसमें सबकुछ मिनिमल डिजाइन के साथ डिजिटल कंट्रोल्स पर फोकस किया गया है. खास बात ये है कि इसमें रीसाइकिल्ड मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है. अंदर आपको JCW के स्पोर्टी सीट्स मिलते हैं, Vescin Black अपहोल्स्ट्री के साथ. साथ ही JCW स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स और ‘1965’ की खास डिटेलिंग इसे एक प्रीमियम और स्पोर्टी फील देती है.

स्मार्ट फीचर्स 

डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर सॉफ्ट टेक्सटाइल फिनिश के साथ एम्बिएंट लाइटिंग और प्रोजेक्शन इफेक्ट्स दिए गए हैं. इसमें गोल OLED टचस्क्रीन दी गई है, जो MINI OS 9 पर चलती है. साथ ही वॉइस कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, Harman Kardon साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स ड्राइविंग को और स्मार्ट और मजेदार बना देते हैं.

पावरट्रेन  

इस कार में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है. साथ में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जिससे ड्राइविंग काफी स्मूद और फास्ट लगती है. 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार ये सिर्फ 6.6 सेकंड में पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 242 किमी/घंटा तक जाती है.

सेफ्टी फीचर्स 

ड्राइव को और मजेदार बनाने के लिए इसमें अडाप्टिव सस्पेंशन, JCW स्पोर्ट ब्रेक्स और अलग-अलग ड्राइव मोड्स मिलते हैं. अंदर की तरफ आपको टॉगल बेस्ड कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर-व्यू कैमरा भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ₹1.52 करोड़ में आया Mercedes-AMG का नया परफॉर्मेंस एडिशन, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >