MG Majestor vs Toyota Fortuner: इंजन, फीचर्स और सेफ्टी में कौन है असली पावरफुल SUV?

MG Majestor vs Toyota Fortuner: MG ने इंडिया में अपनी नई SUV, Majestor, पेश कर दी है. ये सीधे Toyota Fortuner को टक्कर देने वाली है. तो आइए देखते हैं दोनों SUVs में पावर, इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स के मामले में कौन आगे निकलता है.

JSW Motor India ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor पेश कर दी है. यह गाड़ी कंपनी की प्रीमियम D+ सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी और दमदार एंट्री मानी जा रही है. इसे MG Gloster का अपग्रेड या अगला वर्जन समझ सकते हैं. इस गाड़ी की पहली झलक Auto Expo 2025 में दिखाई गई थी, लेकिन अब इसके डिजाइन और स्टाइलिंग की पूरी डिटेल सामने आ गई है. इंडियन मार्केट में MG Majestor सीधे तौर पर Toyota Fortuner को टक्कर देने वाली है. मतलब साफ है कि प्रीमियम SUV सेगमेंट में अब मुकाबला और भी मजेदार होने वाला है. आइए दोनों का कंपैरिजन कर जानते हैं कौन ज्यादा पावरफुल नजर आ रहा है.

MG Majestor vs Toyota Fortuner: पावर और इंजन

MG Majestor और Toyota Fortuner के इंजन और पावर की बात करें तो दोनों गाड़ियां दमदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं, लेकिन अंदाज थोड़ा अलग है. MG Majestor में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो करीब 216 हॉर्सपावर की ताकत निकालता है. इसका सेटअप काफी हद तक MG Gloster जैसा ही है और इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

वहीं Toyota Fortuner की बात करें तो इसमें इंजन के दो ऑप्शन मिलते हैं. एक 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.8 लीटर डीजल इंजन. Fortuner में 2WD और 4WD दोनों का ऑप्शन मिलता है. यानी शहर के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग के लिए भी बढ़िया रहती है. इसका 2.8 लीटर डीजल इंजन करीब 201 हॉर्सपावर और 500Nm टॉर्क देता है. साथ ही अब इसमें 48-वोल्ट सिस्टम भी जोड़ दिया गया है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हो जाते हैं.

MG Majestor vs Toyota Fortuner: इंटीरियर

MG Majestor में कंफर्ट और टेक्नोलॉजी दोनों पर पूरा ध्यान रखा गया है. यहां आपको वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं, जिनमें अलग-अलग मसाज मोड्स भी हैं. म्यूजिक का मजा लेने के लिए JBL का 12-स्पीकर वाला सिस्टम है. एंबियंट लाइटिंग भी दी गई है जो 64 कलर के साथ आती है. ऊपर से पैनोरामिक सनरूफ आपको मिल जाता है.

ड्राइवर की सीट 12-वे एडजस्टेबल है. 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. पूरी डिटेल्स डिजिटल क्लस्टर पर भी दिखती हैं.

बात करें Toyota Fortuner की तो इसमें भी कंफर्ट और टेक्नोलॉजी दोनों ही कमाल के मिलते हैं. ड्राइव करते समय क्रूज कंट्रोल, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट जैसी फीचर्स बहुत काम आती हैं. गाड़ी के अंदर ड्यूल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल है, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों अपनी पसंद का टेम्प्रेचर सेट कर सकते हैं.

सीट्स की बात करें तो फ्रंट सीट्स पावर-एडजस्टेबल हैं, बीच में आर्मरेस्ट है, सेकंड और थर्ड रो की सीट्स भी रीक्लाइन कर सकती हैं. पीछे का टेलगेट भी पावर वाला है. यानि हाथ झुकाने की जरूरत नहीं.

टेक्नोलॉजी की बात करें तो 8-inch का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. इसमें 11-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम मिल जाता है.

MG Majestor vs Toyota Fortuner: सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी की बात करें तो Majestor में ADAS लेवल 2, लेन-कीपिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, 6 एयरबैग्स, हिल-डिसेंट कंट्रोल और 360 डिग्री HD कैमरा सब कुछ है.

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए भी ये SUV कम नहीं है. इसमें तीन डिफरेंशियल लॉक और 2H, 4H, 4L जैसे ड्राइव मोड्स भी मिलते हैं, ताकि आप मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से सफर कर सकें.

Toyota Fortuner की सेफ्टी भी कमाल की है. इसमें आपको सात एयरबैग्स, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX माउंट्स, हिल असिस्ट, डिफरेंशियल लॉक, डाउनहिल असिस्ट और पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: नए कलर ऑप्शन में लॉन्च होगी Tata Punch EV, मिलेगा स्टाइलिश अपग्रेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >