517km की रेंज, 7-सीटर भी... MG ने उतारी नई Tomahawk EV, कीमत 19.49 लाख रुपये से शुरू

JSW MG Motor India ने अपनी नई Hector Tomahawk EV को 19.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक SUV में 69.2kWh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 517km तक चल सकती है. इसे 5 और 7 सीट वाले मॉडल में खरीदा जा सकता है.

JSW MG Motor India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Hector Tomahawk EV को भारतीय बाजार में उतार दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं, Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम के तहत इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है. Hector Tomahawk EV में 69.2kWh की बैटरी दी गई है और इसे 5-सीटर और 7-सीटर, दोनों कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकेगा. खास बात यह है कि यह भारत में MG का पहला मॉडल है, जिसे कंपनी के ADAPT (Advanced Drive Architecture Platform Technology) आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है.

कीमत और वेरिएंट्स

वेरिएंटसीटिंगएक्स-शोरूम कीमत
Excite7-सीटर₹19.49 लाख
Exclusive7-सीटर₹21.99 लाख
Essence7-सीटर₹23.49 लाख
Essence5-सीटर₹22.99 लाख

MG Hector Tomahawk EV की कीमत 19.49 लाख रुपये से शुरू होकर 23.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका 5-सीटर मॉडल सिर्फ Essence वेरिएंट में मिलता है, जिसकी कीमत 22.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, 7-सीटर वर्जन को Excite, Exclusive और Essence जैसे तीन ट्रिम्स में खरीदा जा सकता है.

MG ने Hector Tomahawk EV को Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम के साथ भी पेश किया है. इस ऑप्शन में SUV की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है, लेकिन बैटरी के लिए अलग से 4.90 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया देना होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से BaaS की कीमतों का खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Alto की साइज जितनी Suzuki ने पेश की 310km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स भी हैं खास

एक्सटीरियर

Hector Tomahawk EV के फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जिनके साथ LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलती हैं. खास बात यह है कि दोनों DRLs के बीच रोशनी वाला MG लोगो दिया गया है. नीचे की तरफ ब्लैक्ड-आउट और क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेशिया मिलता है. SUV में 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और व्हील आर्च से लेकर निचले दरवाजों तक ब्लैक क्लैडिंग दी गई है. इसके अलावा, इसमें ऑटोमैटिक पावर्ड टेलगेट भी मिलता है.

पीछे की तरफ Tomahawk EV में रैपअराउंड LED टेल-लैम्प्स और स्कल्प्टेड रियर बंपर दिया गया है. साइज की बात करें तो SUV की लंबाई 4,745mm, चौड़ाई 1,850mm और ऊंचाई 1,770mm है. इसका व्हीलबेस 2,810mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm है.

इंटीरियर और फीचर्स

Hector Tomahawk EV के केबिन में 15.6-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलता है, जिसके साथ 8.8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. इतना ही नहीं, एयर-कंडीशनिंग और ऑडियो सिस्टम जैसे फंक्शन्स को जेस्चर कंट्रोल से भी ऑपरेट किया जा सकता है.

फीचर्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. SUV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 10-स्पीकर वाला Infinity साउंड सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा पावर्ड टेलगेट, रियर विंडो सनशेड्स, मेमोरी और ऑटो-रिट्रैक्ट फंक्शन वाला ड्राइवर सीट भी मिलता है. केबिन में Nap, Camp, Energise, Pro Pet, Valet और Quiet जैसे कई मोड भी दिए गए हैं.

Hector Tomahawk EV को पांच और सात सीटों वाले ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. पांच-सीटर वर्जन में 610 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे दूसरी रो की सीटें फोल्ड करने पर 1,053 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं, सात-सीटर मॉडल में तीनों रो यूज करने पर 192 लीटर की जगह मिलती है. तीसरी रो को फोल्ड करने पर यह स्पेस बढ़कर 528 लीटर हो जाता है.

बैटरी और परफॉर्मेंस

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
बैटरी पैक69.2 kWh
इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या1
दावा की गई रेंज (MIDC Part 1 + Part 2)517 km
पावर204 PS
टॉर्क320 Nm
दावा किया गया एक्सीलरेशन (0-100 kmph)8.2 सेकंड

इस eSUV में 90kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसकी मदद से बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 35 मिनट लगते हैं.

Tomahawk EV की खासियत सिर्फ इसकी रेंज और चार्जिंग तक सीमित नहीं है. इसमें V2L यानी Vehicle-to-Load और V2V यानी Vehicle-to-Vehicle जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. V2L की मदद से कार की बैटरी से बाहर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अप्लायंसेज चलाए जा सकते हैं, जबकि V2V फीचर के जरिए इस SUV से किसी दूसरी इलेक्ट्रिक कार को भी चार्ज किया जा सकता है.

MG का यह भी दावा है कि Tomahawk EV भारत की पहली V2H यानी Vehicle-to-Home कार है. इस फीचर के जरिए कार की बैटरी को दोतरफा चार्जिंग के माध्यम से घर के इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को बिजली देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 5 मिनट चार्जिंग में मिलेगी 200km की रेंज, Huawei ने पेश की EV चार्ज करने वाली नई टेक्नोलॉजी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >