MG GO: रेट्रो स्टाइल के साथ एंट्री की तैयारी, 2027 में लॉन्च होगी MG की नई फैमिली EV?

MG मोटर ने MG GO कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाया है, जो रेट्रो डिजाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी का शानदार मेल है. यह कॉम्पैक्ट हैचबैक 2027 में प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर बाजार में आएगी, जो युवा खरीदारों और पहली बार EV खरीदने वालों को टारगेट करेगी.

इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में लगातार नये प्रयोग हो रहे हैं और अब MG मोटर एक ऐसी छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक पर काम कर रही है, जो रेट्रो डिजाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी का शानदार मेल साबित हो सकती है. कंपनी ने ब्रिटेन में आयोजित गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2026 के दौरान अपनी नयी MG GO कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाया है. खास बात यह है कि यह सिर्फ एक शो कार नहीं है, बल्कि MG ने साफ कर दिया है कि इसी कॉन्सेप्ट पर आधारित प्रोडक्शन मॉडल साल 2027 में बाजार में उतारा जाएगा. इसकी झलक ने उन ग्राहकों का उत्साह बढ़ा दिया है जो कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और शहर के लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे हैं.

क्लासिक डिजाइन के साथ मिलेगा फ्यूचरिस्टिक अंदाज

MG GO को कंपनी ने लंदन स्थित अपने डिजाइन सेंटर में तैयार किया है. इसकी डिजाइन टीम का नेतृत्व डिजाइन डायरेक्टर कार्ल गोथम ने किया है. कार का लुक MG की पुरानी और लोकप्रिय कारों जैसे MGB GT, MG Metro Turbo और MG ZR से प्रेरित है, लेकिन इसमें आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों जैसा प्रीमियम टच भी देखने को मिलता है.

फ्रंट में गोल आकार की एलईडी हेडलाइट्स, बंद ग्रिल, चौड़े व्हील आर्च, बड़े अलॉय व्हील और स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर इसे अलग पहचान देते हैं. कॉम्पैक्ट बॉडी, छोटे ओवरहैंग और चौड़ा स्टांस इसे सड़क पर बेहद आकर्षक बनाते हैं.

शहर में चलाने वालों और पहली EV खरीदने वालों पर फोकस

कंपनी ने MG GO को खास तौर पर बी-सेगमेंट की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक के रूप में तैयार किया है. इसका लक्ष्य युवा खरीदार, छोटे परिवार और पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहक हैं. कॉम्पैक्ट साइज की वजह से यह भीड़भाड़ वाले शहरों में आसान ड्राइविंग और पार्किंग का अनुभव दे सकती है.

अगर यह मॉडल प्रोडक्शन में भी इसी डिजाइन के साथ आता है, तो यह प्रीमियम हैचबैक और छोटी इलेक्ट्रिक कारों के बीच एक नया विकल्प बन सकता है.

बैटरी और रेंज पर अभी सस्पेंस बरकरार

हालांकि MG ने अभी तक MG GO की बैटरी क्षमता, मोटर आउटपुट, चार्जिंग स्पीड या प्लैटफॉर्म से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका प्रोडक्शन मॉडल कंपनी के मॉड्यूलर स्केलेबल प्लैटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल MG4 EV में भी किया जाता है.

ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का अनुमान है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर करीब 300 से 400 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. हालांकि इसकी पुष्टि लॉन्च के करीब ही होगी.

भारत में लॉन्च होगी या नहीं?

फिलहाल MG ने यह घोषणा नहीं की है कि MG GO को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं. कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार फिलहाल MG Comet EV है, जिसने शहरों में अच्छी पहचान बनाई है.

अगर भारत में छोटी और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कारों की मांग इसी तरह बढ़ती रही, तो आने वाले समय में MG GO को भारतीय बाजार के लिए भी पेश किया जा सकता है. फिलहाल कंपनी का पूरा फोकस 2027 में इसके ग्लोबल प्रोडक्शन मॉडल को लॉन्च करने पर है.


ये भी पढ़ें: पेट्रोल की टेंशन को कहें टाटा, सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर डालें नजर, किराये पर उठाएं बैटरी


ये भी पढ़ें: 449Km रेंज वाली ₹9.99 लाख की EV का चला जादू, 75,000 बिक्री का आंकड़ा किया पार, जानें खासियत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >