MG Gloster से Comet EV तक, कंपनी दे रही 3.5 लाख रुपये तक की छूट

MG Motor India ने अप्रैल 2026 में अपने SUV और EV मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं. Gloster पर 3.5 लाख रुपये तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है, जबकि Astor, Windsor, ZS EV और Comet EV पर भी अच्छे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. जानिए किस मॉडल पर कितने की छूट मिल रही है.

MG Motor India ने अप्रैल 2026 के लिए अपने कई मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान किया है. इन ऑफर्स में EV और SUV दोनों शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को कई ऑप्शन मिलेंगे. कंपनी इन ऑफर्स के तहत कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग जैसे फायदे दे रही है. इस महीने सबसे ज्यादा फायदा MG Gloster पर मिल रहा है, जिस पर करीब 3.5 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा Windsor, ZS EV, Astor और Comet EV जैसे मॉडल्स पर भी आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं.

MG Gloster पर 3.5 लाख रुपये तक की बंपर छूट

MG Gloster पर कंपनी सबसे बड़ा ऑफर दे रही है. इस SUV पर 3.5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिससे यह इस महीने की सबसे बड़ी डील बन जाती है. इस SUV में 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 161 PS पावर और 373.5 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

MG Astor पर मिलेगा 45,000 रुपये तक का फायदा

MG Astor पर कंपनी अच्छा ऑफर दे रही है. इस SUV पर कंपनी 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है, यानी कुल मिलाकर 45,000 रुपये तक का फायदा. इस SUV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं इसमें 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है.

MG Windsor पर 40,000 रुपये तक का फायदा

MG Windsor पर कंपनी 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. यानी कि इस मॉडल पर आप टोटल 40,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं. इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी ऑप्शन 38 kWh बैटरी और 52.9 kWh बैटरी मिलते हैं. यह SUV 136 kW पावर और 200 Nm टॉर्क तक जेनरेट करती है. बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट में कंपनी 449 किमी तक की रेंज का दावा करती है.

MG ZS EV पर भी मिलेगा 40,000 रुपये तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. यानी इस मॉडल पर ग्राहक 40,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं. इस EV में 50.3 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 461 किमी की रेंज देने का दावा करता है.

MG Comet EV पर 30,000 रुपये तक की छूट

MG Comet EV पर कंपनी 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है, जिससे यह छोटी इलेक्ट्रिक कार और किफायती हो जाती है. इस EV में 17.3 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 230 किमी की रेंज देने का दावा करता है.

यह भी पढ़ें: Hyundai कारों पर 1.10 लाख रुपये तक की छूट, जानिए Verna और Venue पर कितना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >