Mercedes Benz का बड़ा कारनामा- मार्च तिमाही में बेच डालीं रिकॉर्ड गाड़ियां

जर्मन लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने 2023 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में भारत में 17% की वृद्धि के साथ 4,697 कारों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की.

Mercedes-Benz March Sales: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने गाड़ियां बेचने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने भारत में इस साल, यानी 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,697 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है. इस दौरान कंपनी के एक करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के वाहनों की अच्छी मांग देखने को मिली है.

जर्मन लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने 2023 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में भारत में 17% की वृद्धि के साथ 4,697 कारों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की. इस दौरान दस लाख रुपए से अधिक कीमत के कंपनी के वाहनों की अच्छी मांग देखी गई. इससे पहले कंपनी ने पिछले साल समान तिमाही में 4,022 कारों की बिक्री की थी. यानी आपकी बिक्री बढ़ गई.

Also Read: BMW ने की ऐसी तैयारी, जो बढ़ा देगी Audi और Mercedes की टेंशन

जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में इस वर्ष यानी 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,697 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है. इस दौरान कंपनी के एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के वाहनों की अच्छी मांग देखने को मिली है. कंपनी की ओर से यह जानकारी आयी है. आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 4,022 वाहन बेचे थे.

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपना हाइब्रिड एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस मॉडल पेश किया है. इस मॉडल की दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 3.3 करोड़ रुपये है. इस मॉडल को महंगे वाहनों की बिक्री में तेजी लाने की रणनीति के तहत पेश किया गया है.

कंपनी की वित्त वर्ष 2022-23 में बिक्री 37 प्रतिशत बढ़कर 16,497 इकाई रही. यह कंपनी का सबसे ऊंचा बिक्री का आंकड़ा है. वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 12,071 इकाई का रहा था.

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, तिमाही और वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड बिक्री के साथ हमारे विकास की कहानी जारी है. हमें उम्मीद है कि 2023 में भी हमारी बिक्री में दो अंक में बढ़ोतरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >