₹6.94 लाख की Maruti WagonR ZXi+ में क्या है खास? खरीदने से पहले जानें

WagonR ZXi+ AGS एक प्रैक्टिकल और फीचर्स से भरपूर हैचबैक है. यह खासकर शहर के इस्तेमाल के लिए बढ़िया मानी जाती है. इसमें ऑटोमैटिक ड्राइविंग, अच्छा माइलेज और मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. आइए इसके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

अगर भारतीय सड़कों पर आम तौर पर दिखने वाली कारों की बात की जाए, तो Maruti Suzuki WagonR एक पॉपुलर मॉडल है. अपनी डेली यूज और आसान इस्तेमाल के कारण यह खासकर फर्स्ट टाइम बायर्स और छोटी फैमिली के बीच अलग पहचान रखती है. अब इसके टॉप ZXi+ AGS Dual Tone वेरिएंट में कंपनी ने कुछ एक्स्ट्रा मॉडर्न फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यह पहले की तुलना में ज्यादा अपडेटेड नजर आती है. आइए अब डिटेल में जानते हैं कि इस टॉप वेरिएंट में क्या-क्या खास शामिल किया गया है.

ZXi+ AGS वेरिएंट आखिर है क्या?

अगर आप Maruti Suzuki WagonR का सबसे प्रीमियम और टॉप फीचर्स से लैस वर्जन ढूंढ रहे हैं, तो ZXi+ AGS वही है. इसकी कीमत लगभग ₹6.94 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और AGS (Auto Gear Shift) टेक्नोलॉजी मिलता है. यानी ना क्लच का झंझट और ना बार-बार गियर बदलने की टेंशन रहती है.यह फीचर खासकर शहर के ट्रैफिक में बहुत काम आता है.

इंजन और परफॉरमेंस

WagonR के ZXi+ वेरिएंट में 1197cc का K12N पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88.5 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. अब ये आंकड़े सुनने में भले ही बहुत ज्यादा दमदार न लगें, लेकिन रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए ये बिल्कुल फिट बैठते हैं. इस कार में 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स मिलता है. यह जरूरत पड़ने पर मैनुअल मोड का ऑप्शन भी देता है. यानि आप अपनी ड्राइविंग के हिसाब से कंट्रोल ले सकते हैं. वहीं, इसका 24.43 kmpl का क्लेम्ड माइलेज इसे काफी किफायती बनाता है.

इंटीरियर और कम्फर्ट

इसका ड्यूल टोन बीज (dual-tone beige) और ब्लैक इंटीरियर काफी प्रीमियम लगता है. रोजमर्रा की ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें चारों दरवाजों पर पावर विंडोज, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग (tilt-adjustable steering) और रिमोट कीलेस एंट्री (remote keyless entry) जैसे फीचर्स मिलते हैं.

अगर आपको कभी ज्यादा सामान रखना हो, तो 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स काम को और आसान बना देती हैं. वहीं 341 लीटर का बूट स्पेस इतना है कि आप आराम से डेली जरूरत का सामान या छोटे ट्रिप का लगेज रख कर सकते हैं.

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

टेक्नोलॉजी के मामले में भी WagonR पीछे नहीं है. ZXi+ वेरिएंट में आपको 7-inch का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. यह Android Auto और Apple CarPlay दोनों को सपोर्ट करता है.

इसके साथ Bluetooth, USB और AUX कनेक्टिविटी भी दी गई है. 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और स्टीयरिंग पर दिए गए कंट्रोल्स की मदद से आप बिना ध्यान भटकाए कॉल्स और म्यूजिक को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

एक्सटेरियर 

इसमें आपको 14-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. साथ ही फ्रंट फॉग लैम्प्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVMs (टर्न इंडिकेटर्स के साथ) इसे और मॉडर्न बनाते हैं. ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन इसकी ओवरऑल अपील को और निखार देता है.

सेफ्टी फीचर्स

इसमें वेरिएंट के हिसाब से 6 एयरबैग्स तक मिल सकते हैं. इसके अलावा ABS के साथ EBD, ESP के साथ हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इंजन इम्मोबिलाइजर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. हालांकि, एक बात जो ध्यान देने वाली है वो ये कि इस कार को Global NCAP में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसलिए अगर सेफ्टी आपकी टॉप प्रायोरिटी है, तो इस पहलू पर जरूर सोच-समझकर फैसला लें.

यह भी पढ़ें: 3.7 लाख की यह कार फर्स्ट टाइम बायर्स के लिए परफेक्ट, देगी शानदार माइलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >