Maruti Suzuki XL6 हुई महंगी, अब हर वेरिएंट के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा रुपये

Maruti Suzuki ने XL6 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब पेट्रोल और CNG सभी वेरिएंट्स पहले से महंगे हो गए हैं. ज्यादातर मॉडल्स की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है, जबकि Zeta CNG वेरिएंट 10,000 रुपये महंगा हो गया है. खरीदने से पहले जानें सभी वेरिएंट्स की नई कीमतें.

अगर आप Maruti Suzuki XL6 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. कंपनी ने भारत में XL6 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर लागू हो गई हैं. इस बढ़ोतरी के बाद अब XL6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.57 लाख रुपये हो गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 14.37 लाख रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में अगर आप जल्द इस MPV को खरीदने वाले हैं, तो पहले नई कीमतों की पूरी जानकारी जान लेना बेहतर रहेगा.

कितनी बढ़ी Maruti Suzuki XL6 की कीमत?

Maruti Suzuki ने XL6 के लगभग सभी वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. हालांकि, CNG वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स की नई कीमत

  • Zeta MT: 11.57 लाख रुपये (पहले 11.52 लाख रुपये)
  • Alpha MT: 12.53 लाख रुपये (पहले 12.48 लाख रुपये)
  • Alpha Plus MT: 13.02 लाख रुपये (पहले 12.97 लाख रुपये)

इन सभी मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की नई कीमत

टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले सभी वेरिएंट्स की कीमत भी 5,000 रुपये बढ़ गई है.

  • Zeta AT: 12.92 लाख रुपये (पहले 12.87 लाख रुपये)
  • Alpha AT: 13.88 लाख रुपये (पहले 13.83 लाख रुपये)
  • Alpha Plus AT: 14.37 लाख रुपये (पहले 14.32 लाख रुपये)

CNG वेरिएंट हुआ सबसे ज्यादा महंगा

अगर आप XL6 का CNG वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. XL6 Zeta CNG की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.53 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 12.43 लाख रुपये में उपलब्ध थी.

खरीदारों पर क्या होगा असर?

यह बढ़ोतरी केवल एक्स-शोरूम कीमत तक सीमित नहीं रहेगी. नई कीमतों का असर सीधे ऑन-रोड प्राइस पर भी पड़ेगा, क्योंकि रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे टैक्स भी उसी के आधार पर तय होते हैं. ऐसे में अगर आप Maruti Suzuki XL6 खरीदने का मन बना चुके हैं, तो अब पहले के मुकाबले में थोड़ा ज्यादा बजट तैयार रखना होगा. खासकर CNG वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को सबसे ज्यादा कीमत बढ़ने का असर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Maruti Swift खरीदने से पहले जान लें 3 फायदे और 3 नुकसान, फैसला लेना हो जाएगा आसान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >