Maruti Suzuki दे रही Wagon R पर बंपर डिस्काउंट, जानें अभी खरीदने पर होगा कितना फायदा

Maruti Suzuki कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार मारुति वैगन आर पर 41,000 रुपये तक की छूट दे रही है. हम आपको बताते हैं Wagon R के डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में.

Maruti Suzuki Car Offers : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ग्राहकों के लिए नवंबर के महीने में चुनिंदा मॉडलों पर हजारों रुपये तक की छूट दे रही है. मारुति की कार के खरीदारों के पास ऑल्टो के10 (Alto K10), सेलेरियो (Celerio), एस प्रेसो (S Presso), वैगन आर (Wagon R) और डिजायर (Dzire) पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स हासिल करने का मौका है. कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार मारुति वैगन आर पर 41,000 रुपये तक की छूट दे रही है. हम आपको बताते हैं Wagon R के डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में.

Maruti Wagon R Price

मारुति सुजुकी की टॉल बॉय कार वैगर आर की एक्स-शोरूम कीमत 5.47 लाख रुपये से शुरू होकर 7.20 लाख रुपये तक जाती है. इसमें दो इंजन ऑप्शंस मिलते हैं. इनमें 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल-जेट डुअल-वीवीटी (67पीएस/89एनएम) और 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल-जेट डुअल-वीवीटी (90पीएस/113एनएम) शामिल हैं. 1.0-लीटर यूनिट में सीएनजी ऑप्शन भी (57पीएस/82एनएम) मिलता है. वैगन आर 1.0-लीटर की कीमत 5.47 लाख रुपये से 6.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 1.2-लीटर की कीमत 6.10 लाख रुपये से 7.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं 1.0-लीटर CNG की कीमत 6.42 लाख रुपये से शुरू होकर 6.86 लाख रुपये है.

Also Read: Maruti Alto बनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार, टॉप-10 में इन कारों ने बनायी जगह
Maruti Wagon R Offers

मारुति सुजुकी वैगन आर (Maruti Suzuki Wagon R) पर ग्राहक इसके ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट पर कुल 41,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं. इसमें 20 हजार रुपये की नकद छूट, 6 हजार रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. बता दें कि लगातार कई सालों से भारत में सबसे अधिक बिकनेवाली 10 कारों में शामिल है. पिछले महीने इसकी 17,945 यूनिट्स बिकी थीं और यह मारुति की ही ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) के बाद भारत में सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों में दूसरी स्थान पर जगह बनायी थी. पिछले महीने ऑल्टो की 21,260 यूनिट्स बिकी थीं.

डिस्क्लेमर : यहां मारुति सुजुकी की गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर्स से जुड़ी जो भी जानकारी दी गई है, वह मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. कार की कीमत और ऑफर्स अलग-अलग हो सकते हैं. अपनी पसंद की नयी कार चुनने से पहले अपने नजदीकी शोरूम में पूरी जानकारी हासिल कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >