Maruti Suzuki की टॉप 5 CNG कारें, एक तो देती है 34 km/kg तक का दमदार माइलेज

अगर आप कम खर्च में ज्यादा चलने वाली कार ढूंढ रहे हैं, तो Maruti Suzuki की ये CNG कारें बढ़िया ऑप्शन हैं. Celerio से लेकर Swift तक, सभी मॉडल शानदार माइलेज देते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

भारत में CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कम खर्च में ज्यादा सफर. पेट्रोल के मुकाबले CNG कारें जेब पर हल्की पड़ती हैं, इसलिए लोग अब इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी नई CNG कार लेने का सोच रहे हैं और सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले ऑप्शंस ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए टॉप 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों की लिस्ट लेकर आएं हैं. खास बात ये है कि ये सभी कारें Maruti Suzuki की हैं, जो माइलेज के मामले में हमेशा भरोसेमंद मानी जाती है.

Maruti Suzuki Celerio

ये कार खासतौर पर अपनी जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. इसमें 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है और CNG ऑप्शन सिर्फ VXi वेरिएंट में आता है. करीब ₹6.90 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिलने वाली ये कार 34.43 km/kg तक का माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Wagon R

देश की दूसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली इस कार में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. खास बात ये है कि इसका CNG वेरिएंट 34.05 km/kg तक का माइलेज देता है. इसकी कीमत करीब ₹6.69 लाख से ₹7.13 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Maruti Suzuki Alto K10

यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कार है, जो ARAI के अनुसार करीब 33.85 km/kg तक का माइलेज देती है. इसमें 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. कीमत की बात करें तो इसकी CNG वेरिएंट ₹5.90 लाख से ₹6.21 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच आती है.

Maruti Suzuki Dzire 

इसमें 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. सबसे खास बात इसका शानदार माइलेज है. ARAI के मुताबिक ये 33.73 km/kg तक देती है. कीमत की बात करें तो ये करीब ₹8.79 लाख से शुरू होकर ₹9.89 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Maruti Suzuki Swift

इसमें वही 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12 इंजन मिलता है जो Dzire में आता है. लेकिन माइलेज के मामले में ये और भी दमदार है. ये करीब 32.85 km/kg तक का माइलेज देती है. कीमत की बात करें तो ये ₹8.20 लाख से शुरू होकर ₹9.20 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें: लॉन्च के 20 दिन बाद ही खत्म हुआ इस ‘छोटू’ कार का स्टॉक, जानें क्यों है इतनी डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >