Lockdown: अपनी कार की फ्री सर्विस और वारंटी को लेकर हैं परेशान, तो पढ़ें यह खबर

Maruti Suzuki Tata Motors Hyundai Mahindra Group Provide Extended Warranty And Free Service Due To Coronavirus lockdown कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए आटोमोबाइल सेक्टर की कंपनियों ने अपनी कारों के लिए सर्विस वारंटी अवधि बढ़ाने की घोषणा की है.

Maruti Suzuki Tata Motors Hyundai Mahindra Group offer Extended Warranty And Free Service amidst Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस संक्रमण (coronavirus infection) की रोकथाम के लिए देशभर में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन (21 day lockdown) को देखते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर (automobile sector) की कंपनियों ने अपनी कारों के लिए सर्विस वारंटी (service warranty) अवधि बढ़ाने की घोषणा की है.

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) , टोटा मोटर्स (Tata Motors), ह्युंदै (Hyundai) और महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) ने भी अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. इन कंपनियों ने देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन (21 days lockdown) के चलते कारों के लिए सर्विस वारंटी (car service warranty) अवधि बढ़ाने की घोषणा की है.

बताते चलें कि कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण को रोकने (stop corona) के लिए देशभर के सभी शोरूम, डीलरशिप और अन्य गैर जरूरी आउटलेट्स 14 अप्रैल 2020 तक बंद हैं. ऐसे में अगर आप फ्री सर्विस (free service) का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. कार बनाने और बेचनेवाली कंपनियों ने मुफ्त सेवाओं (free services) पर विस्तार देने की घोषणा की है.

मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को भेजे संदेश में कहा है- लॉकडाउन (lockdown) की अवधि के दौरान हमारे सभी वर्कशॉप्स (maruti suzuki workshop) बंद रहेंगे, लेकिन आपको अपनी कार की फ्री सर्विस (free car service) को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है. 15 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक जिन ग्राहकों की सर्विस ड्यू है, उसका लाभ 30 जून 2020 तक उठाया जा सकता है. हम आपके सुरक्षित और स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

इसी तरह ह्युंदै मोटर्स (Hyundai Motor) अपने ग्राहकों को दो और महीने सेवाओं का लाभ उठाने का मौका दे रही है. कंपनी ने कहा है कि वह दो महीने तक मुफ्त सेवाओं (free service) के साथ मानक और विस्तारित वारंटी (extended warranty) अवधि, दोनों का विस्तार करेगी, जो कि मई 2020 तक होगा.

बताते चलें कि मारुति और ह्युंदै के अलावा टोयोटा (Toyota), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने भी लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कार वारंटी और मुफ्त सेवाओं का विस्तार की घोषणा की है.

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप (coronavirus outbreak) के चलते सेवाओं और वारंटी छूट की समय सीमा को बढ़ाया जाएगा. कंपनी के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है. ऐसे में ग्राहकों के साथ जुड़ाव और भरोसा बनाये रखने की हम जिम्मेदारी समझते हैं. कंपनी अपने ग्राहकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म (digital platform) के माध्यम से सक्रिय रूप से जुड़े रहने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >