Maruti Suzuki New Ertiga की बुकिंग शुरू, अगले हफ्ते आयेगी बाजार में

मारुति सुजुकी की ऑल न्यू अर्टिगा की बुकिंग शुरू हो चुकी है. नेक्स्ट जनरेशन अर्टिगा स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से युक्त है और इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है.

Maruti Suzuki New Car : मारुजि सुजुकी की ऑल न्यू अर्टिगा की बुकिंग शुरू हो चुकी है. नयी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने मॉडल अर्टिगा के नये संस्करण के लिए बुकिंग शुरू होने की घोषणा कर दी है. इसे अगले हफ्ते बाजार में उतारा जाएगा.

नेक्स्ट जनरेशन अर्टिगा स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से युक्त है और इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है. कंपनी ने कहा कि 11,000 रुपये का भुगतान करके गाड़ी की बुकिंग की जा सकेगी.

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि अर्टिगा की 7.5 लाख से अधिक इकाई बिक चुकी हैं. उन्होंने कहा, नयी अर्टिगा में नये दौर की सुविधाएं, अपग्रेड पॉवरट्रेन और आधुनिक छह-स्पीड वाला स्वचालित ट्रांसमिशन है. यह मॉडल सीएनजी विकल्प के साथ भी उपलब्ध है.

(इनपुट : भाषा)

Also Read: Maruti Suzuki ने इस साल 6 लाख CNG गाड़ियां बेचने का रखा टार्गेट
Also Read: Maruti Suzuki लायी नयी Wagon R, यह देगी 25.40 kmpl का माइलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >