Maruti Suzuki ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, मई 2026 में 2.42 लाख गाड़ियां बेचकर मचाया धमाल

Maruti Suzuki May 2026 Sales: मारुति सुजुकी ने मई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है. घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट दोनों में मजबूत डिमांड देखने को मिली. कंपनी ने इस महीने कुल 2.42 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, जिसमें घरेलू बाजार में भी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखने को मिली.

Maruti Suzuki May 2026 Sales: मारुति सुजुकी ने मई 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है और कुल 2,42,688 गाड़ियां बेचकर एक नया माइलस्टोन हासिल किया है. खास बात ये है कि घरेलू बाजार में भी मारुति ने अपना अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस किया है. कंपनी ने भारत में 1,93,535 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें पैसेंजर व्हीकल्स के साथ-साथ हल्के कमर्शियल गाड़ियां भी शामिल हैं. इस शानदार बिक्री से साफ है कि मारुति की कारों, SUVs और कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड मार्केट में लगातार मजबूत बनी हुई है.

एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम तक, मारुति की हर कार रही डिमांड में

कंपनी ने घरेलू पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 1,90,337 यूनिट्स बेचीं, जबकि हल्के कमर्शियल वाहनों (LCV) की 3,198 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके अलावा दूसरे ऑटोमोबाइल कंपनियों को 7,239 यूनिट्स की सप्लाई की गई और एक्सपोर्ट भी मजबूत रहा, जहां 41,914 यूनिट्स बाहर भेजी गईं.

अगर SUV और यूटिलिटी व्हीकल्स की बात करें तो यहां मारुति ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस, XL6 और e विटारा जैसे मॉडल्स की मदद से कंपनी ने इस सेगमेंट में 79,267 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने के 54,899 यूनिट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है.

Maruti Suzuki की पैसेंजर कारों की रेंज भी लोगों के बीच खूब पसंद की गई. Baleno, Swift, Dzire, WagonR, Celerio, Ignis और Ciaz जैसी कारों की कुल मिलाकर 81,555 यूनिट्स बिकीं. वहीं, एंट्री-लेवल सेगमेंट में Alto और S-Presso ने भी अच्छा परफॉर्म किया और 16,275 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की.

पिछले साल के मुकाबले Maruti Suzuki की बिक्री में आया बड़ा उछाल

अप्रैल-मई (FY2026-27) के दौरान Maruti Suzuki ने कुल 4,82,334 गाड़ियां बेचीं. इसमें से 4,00,366 यूनिट्स सिर्फ भारतीय बाजार में बिकीं, जबकि 81,968 गाड़ियां दूसरे देशों में एक्सपोर्ट की गईं. अगर पिछले साल इसी समय से तुलना करें, तो कंपनी की कुल बिक्री 3,59,868 यूनिट्स थी. यानी इस बार Maruti Suzuki की बिक्री में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें: Tata Motors ने किया कमाल! मई में 42% बढ़ी बिक्री, EV सेल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >