पैनोरमिक सनरूफ वाली Maruti Grand Vitara पर मिल रही ₹1.30 लाख तक की छूट, मॉडर्न फीचर्स से लैस है यह कार

मारुति सुजुकी अपनी ग्रैंड विटारा पर अगस्त में जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है. सिग्मा पेट्रोल वेरिएंट पर ₹1.30 लाख तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही, शानदार फीचर्स और दमदार इंजन के साथ यह कार आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है.

मारुति सुजुकी अगस्त 2026 में अपनी नेक्सा लाइनअप वाली कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है, जिसमें ग्रैंड विटारा का नाम भी शामिल है. मारुति ग्रैंड विटारा के सिग्मा पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1 लाख 30 हजार रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा डेल्टा पेट्रोल पर कंपनी की ओर से 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है. विटारा के जेटा, अल्फा और AWD वेरिएंट पर 1 लाख 20 हजार रुपये छूट के साथ-साथ 5 साल तक की मुफ्त वारंटी भी दी जा रही है. यदि आपने भी इस कार को खरीदने का प्लान बनाया है, तो यह महिना आपके पॉकेट पर बचत करा सकता है. यह 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा के साथ आती है.

मारुति ग्रैंड विटारा पर क्या-क्या डिस्काउंट मिल रहा है?

मारुति ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये है. स्ट्रॉंग हाइब्रिड वेरिएंट्स में कई बेनीफिट्स मिलते हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये तक है. इसमें आपको जीरो रोड टैक्स (दिल्ली में 1.85 लाख रुपये तक) और पांच साल की एक्स्टेंडेड वारंटी शामिल हैं. इस कार में मिल रहे डिस्काउंट्स में 75 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 45 हजार रुपये तक स्क्रैपेज बोनस, 30 हजार रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 20 हजार का इंस्टीट्यूशनल छूट शामिल हैं. इसके अलावा डेल्टा सीएनजी वेरिएंट पर 1 लाख 5 हजार रुपये का ऑफर है, जबकि जेटा सीएनजी को 95 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है. 

मारुति ग्रैंड विटारा का इंजन कितना पावरफुल है?

ग्रैंड विटारा में कंपनी टोयोटा के सोर्स वाला 1.5 लीटर, 3-सिलेंडर, TNGA पेट्रोल इंजन ऑफर करती है, जो 1490cc का है. इसका इंटरनल कंजप्शन इंजन 91 bhp की ताकत और 122 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, इलेक्ट्रिक मोटर 79.4 bhp का पावर और 141 nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि कम्बाइंड आउट्पुट 114 bhp की ताकत देता है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Grand Vitara हुई पहले से ज्यादा सस्ती, इन वेरिएंट्स पर अब बचेंगे 38,900 रुपये

मारुति ग्रैंड विटारा में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?

मारुति ने अपनी इस कार में मॉडर्न फीचर्स का जबरदस्त पैकेज कस्टमर्स को दिया है. इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, सुजुकी कनेक्ट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Toyota Innova Crysta vs Toyota Innova Hycross: किसकी मंथली EMI सबसे कम है? खरीदने से पहले जान लें

वहीं, सेफ्टी फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, सुजुकी TECT प्लेटफॉर्म, हिल डिसेन्ट कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलेंगे.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >