अगर आप Maruti Suzuki eVitara खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. यह बढ़ोतरी Battery-as-a-Service (BaaS) और स्टैंडर्ड वेरिएंट्स पर लागू हुई है. दिलचस्प बात यह है कि फरवरी 2026 में लॉन्च होने के बाद यह eVitara की कीमत में पहली बढ़ोतरी है. भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी Maruti Suzuki ने इसी साल इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में कदम रखा था. eVitara फिलहाल कंपनी की इकलौती इलेक्ट्रिक कार है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 543 km तक जाने का दावा करती है.
Zeta और Alpha वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी
Maruti Suzuki की eVitara फिलहाल Delta, Zeta और Alpha वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इस इलेक्ट्रिक SUV को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने BaaS (Battery as a Service) मॉडल भी पेश किया है. इसमें कस्टमर्स गाड़ी की शुरुआती कीमत कम रख सकते हैं और बैटरी के इस्तेमाल का भुगतान अलग से कर सकते हैं. इसके अलावा, eVitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं. कंपनी ने अब Zeta वेरिएंट की कीमत में 30,000 रुपये तक और टॉप-एंड Alpha वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है.
यह भी पढ़ें: Tata Motors का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लें नई कीमतों का असर
Maruti eVitara: रेंज और सेफ्टी फीचर्स
रेंज की बात करें तो Maruti eVitara का छोटा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 440 km तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है. वहीं बड़ा बैटरी वेरिएंट 543 km तक की रेंज ऑफर करता है.
सेफ्टी के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक SUV किसी से पीछे नहीं है. Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. फीचर्स की बात करें तो eVitara में 7 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, TPMS, ESC, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और बच्चों की सेफ्टी के लिए एडवांस्ड प्रोटेक्शन जैसे कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Maruti eVitara: प्रीमियम फीचर्स
अगर फीचर्स की बात करें, तो eVitara में 60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आप अपनी कार को स्मार्टफोन से भी आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलते हैं.
इसके अलावा ड्यूल-टोन प्रीमियम केबिन अंदर बैठते ही लग्जरी फील देता है. लॉन्ग ड्राइव को कम्फर्टेबल बनाने के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और रियर रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं. वहीं सनरूफ के साथ केबिन और भी खुला-खुला महसूस होता है. म्यूजिक लवर्स के लिए प्रीमियम हरमन कार्डन साउंड सिस्टम भी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से MG की कारों के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, 3% तक होगी बढ़ोतरी
