ऑल्टो से ग्रैंड विटारा तक, मारुति ने बिक्री में मचा दी धूम

Maruti Suzuki Sales: मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2025 में कुल बिक्री 22% बढ़ाकर 2,17,854 यूनिट की. घरेलू बाजार में SUV और कॉम्पैक्ट कारों ने रिकॉर्ड बनाया, जबकि निर्यात में गिरावट दर्ज हुई.

Maruti Suzuki Sales: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने दिसंबर 2025 में बिक्री के आंकड़ों से बाजार को चौंका दिया. कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की तेज छलांग लगाते हुए 2,17,854 यूनिट तक पहुंच गई. यह प्रदर्शन न सिर्फ घरेलू बाजार में बल्कि कॉम्पैक्ट और यूटिलिटी सेगमेंट में भी दमदार रहा. हालांकि निर्यात में गिरावट देखने को मिली, लेकिन घरेलू मांग ने कंपनी की कमान संभाल ली.

घरेलू बिक्री में रिकॉर्ड उछाल

मारुति ने दिसंबर 2025 में घरेलू बाजार में 1,92,115 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,40,829 यूनिट था. यात्री वाहनों की बिक्री भी शानदार रही और 1,78,646 यूनिट तक पहुंच गई.

छोटी कारों की चमक

ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी एंट्री लेवल कारों ने कंपनी को मजबूती दी. दिसंबर 2025 में इनकी बिक्री 14,225 यूनिट रही, जो पिछले साल के 7,418 यूनिट से लगभग दोगुनी है.

कॉम्पैक्ट सेगमेंट का दबदबा

बलेनो, स्विफ्ट, वैगनआर और डिजायर जैसी कॉम्पैक्ट कारों ने कंपनी की कमाई में बड़ा योगदान दिया. इस श्रेणी की बिक्री दिसंबर 2025 में 78,704 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2024 में यह 54,906 यूनिट थी.

SUV और यूटिलिटी वाहनों की धाक

ब्रेजा, एर्टिगा, ग्रैंड विटारा और जिम्नी जैसी गाड़ियों ने SUV सेगमेंट में मारुति की पकड़ मजबूत की. दिसंबर 2025 में इनकी बिक्री 73,818 यूनिट रही, जो पिछले साल के 55,651 यूनिट से कहीं आगे है.

निर्यात में गिरावट

जहां घरेलू बाजार ने मारुति को नई ऊंचाई दी, वहीं निर्यात में कमी दर्ज हुई. दिसंबर 2025 में कंपनी ने 25,739 यूनिट निर्यात कीं, जो दिसंबर 2024 के 37,419 यूनिट से कम है.

यह भी पढ़ें: Maruti Victoris की हुई CSD में एंट्री, एक्स-शोरूम से पड़ेगी लाखों रुपये सस्ती, फटाफट चेक करें कीमत

यह भी पढ़ें: 5 लाख से कम में नयी कार! Alto, Kwid, S-Presso या Tiago- जानिए कौन है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >