अगर आप नई Maruti Suzuki कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है. क्योंकि, कंपनी ने अपनी पूरी मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. जून 2026 से Maruti Suzuki की कई पॉपुलर कारें पहले से महंगी हो जाएंगी. कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कारों की कीमतों में 30,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा. कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा है, कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर लगातार बढ़ रहे इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव की वजह से यह फैसला लिया गया है. Maruti Suzuki का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से लागत को कम करने और बढ़ते खर्च का असर कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे थे, लेकिन मौजूदा हालात में बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना अब जरूरी हो गया है.
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है, कि पिछले कुछ महीनों से बढ़ते कॉस्ट को कंट्रोल करने के लिए इंटरनल एफिशिएंसी पर काम किया जा रहा था. हालांकि, रॉ मटेरियल की बढ़ती कीमतें, लॉजिस्टिक्स खर्च और अन्य इनपुट कॉस्ट के लगातार बढ़ने की वजह से अब कंपनी इसका कुछ भार ग्राहकों पर डालने जा रही है. फिलहाल अभी मॉडल-वाइज नई कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव होगा.
किन कारों पर पड़ेगा असर?
नई प्राइस हाइक का असर Maruti Suzuki की पूरी पोर्टफोलियो पर देखने को मिलेगा. इसमें एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम SUVs और MPVs तक शामिल हैं. कंपनी की लाइनअप में Maruti Suzuki Alto K10, Maruti Suzuki S-Presso, Maruti Suzuki WagonR, Maruti Suzuki Swift और Maruti Suzuki Dzire जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं.
इसके अलावा, Maruti Suzuki Baleno, Maruti Suzuki Fronx, Maruti Suzuki Brezza और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी प्रीमियम कारें भी महंगी हो जाएंगी. वहीं कंपनी की फ्लैगशिप MPV Maruti Suzuki Invicto पर भी नई कीमतें लागू होंगी.
मौजूदा कीमतें
फिलहाल Maruti Suzuki की सबसे सस्ती कार Alto K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है, जबकि सबसे महंगी Invicto की कीमत 28.61 लाख रुपये तक जाती है. जून 2026 से नई कीमतें लागू होने के बाद इस पूरी प्राइस रेंज में बदलाव देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz GLE और GLS Night Edition लॉन्च, ब्लैक लुक और लग्जरी फीचर्स बना खास
