मारुति सुजुकी ने की कीमतों में भारी कटौती, जानिए नयी प्राइस लिस्ट

Maruti Suzuki Car Price Cut: GST दरों में बदलाव के बाद मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में ₹1.29 लाख तक की कटौती की है. जानिए किस मॉडल की कीमत कितनी घटी

Maruti Suzuki Car Price Cut: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि 22 सितंबर 2025 से उसकी कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में 46,400 रुपये से लेकर 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की जाएगी. यह फैसला हाल ही में हुए GST दरों में संशोधन के बाद लिया गया है.

GST कटौती का सीधा फायदा ग्राहकों को

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि नई कीमतें GST 2.0 के तहत लागू होंगी. इससे एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की कारें पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो जाएंगी. यह कदम खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

एंट्री-लेवल कारों में सबसे बड़ी कटौती

  • S-Presso: ₹1,29,600 की कटौती, नई कीमत ₹3,49,900
  • Alto K10: ₹1,07,600 की कटौती, नई कीमत ₹3,69,900
  • Celerio: ₹94,100 की कटौती, नई कीमत ₹4,69,900
  • Wagon-R: ₹79,600 की कटौती, नई कीमत ₹4,98,900
  • Ignis: ₹71,300 की कटौती, नई कीमत ₹5,35,100

प्रीमियम हैचबैक और SUV सेगमेंट भी सस्ता

  • Swift: ₹84,600 की कटौती
  • Baleno: ₹86,100 की कटौती
  • Dzire: ₹87,700 की कटौती
  • Fronx: ₹1,12,600 की कटौती
  • Brezza: ₹1,12,700 की कटौती
  • Grand Vitara: ₹1,07,000 की कटौती
  • Jimny: ₹51,900 की कटौती
  • XL6: ₹52,000 की कटौती
  • Invicto: ₹61,700 की कटौती

कमर्शियल और फैमिली सेगमेंट भी हुआ सस्ता

  • Eeco: ₹68,000 की कटौती
  • Super Carry LCV: ₹52,100 की कटौती
  • Ertiga: ₹46,400 की कटौती

क्या है इसका असर?

इस कटौती से पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही, ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी और बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

ऑटो सेक्टर को मिलेगा बूम, सियाम ने बताया जीएसटी कटौती का असर

Alto से लेकर Thar तक, GST रेट बदलने से कौन सी कार हुई कितनी सस्ती?

Kia Carens ₹48,000 सस्ती, Carnival पर ₹4.48 लाख की छूट, MG Motor की कीमतों में ₹3 लाख तक की कटौती, जानिए कौन सी गाड़ी कितनी हुई सस्ती

3.49 लाख रुपये तक सस्ती होंगी टोयोटा की गाड़ियां, जीएसटी में बदलाव का असर

Mahindra और Renault की कारें 1.56 लाख रुपये तक हुईं सस्ती, GST कटौती का बड़ा असर

Hyundai और Tata Motors ने की कीमतों में बड़ी कटौती, ग्राहकों को मिलेगा GST में छूट का लाभ

45 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक सस्ती होंगी कारें, 22 सितंबर से बदल जाएगा कारों का प्राइस गेम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >