Maruti Suzuki India जून 2026 में अपनी Arena लाइनअप की कई पॉपुलर कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है. इनमें Maruti Suzuki Victoris, Swift, Brezza, Wagon R, Alto K10 समेत कई कारें शामिल हैं. ऑफर्स की बात करें, तो ग्राहक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, कंपनी इस महीने Dzire और Ertiga पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दे रही है. ध्यान रहे ऑफर्स शहर, डीलरशिप, स्टॉक और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.
Maruti Suzuki Victoris पर सबसे ज्यादा फायदा
इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट Maruti Suzuki Victoris पर मिल रहा है. ग्राहक इसके चुनिंदा वेरिएंट्स पर 90,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. Victoris के CNG वेरिएंट्स पर 80,000 रुपये तक और पेट्रोल वेरिएंट्स पर 60,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है.
Maruti Suzuki Swift पर भी शानदार ऑफर
देश की सबसे पॉपुलर हैचबैक कारों में से एक Maruti Suzuki Swift भी इस महीने आकर्षक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. Swift के AMT वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है, जबकि मैनुअल और CNG वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. बाजार में Swift की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 8.65 लाख रुपये तक है.
Brezza और Wagon R पर भी मिल रहे हैं बेनिफिट्स
अगर आप कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Maruti Suzuki Brezza पर 55,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं. इसके अलावा, Maruti Suzuki Wagon R पर 52,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है. अपनी प्रैक्टिकलिटी और बेहतर स्पेस के कारण Wagon R लंबे समय से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है.
Alto K10, Celerio, S-Presso और Eeco पर भी छूट
बजट सेगमेंट की कारों पर भी कंपनी अच्छी-खासी बचत का मौका दे रही है. ऐसे में-
- Maruti Suzuki Alto K10 पर 52,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.
- Maruti Suzuki Celerio पर 37,500 रुपये तक की छूट मिलेगी.
- Maruti Suzuki S-Presso पर भी 37,500 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे.
- Maruti Suzuki Eeco पर भी 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
Dzire और Ertiga पर नहीं मिल रहा कोई ऑफर
खास बात यह है कि Maruti Suzuki Dzire और Maruti Suzuki Ertiga पर जून 2026 में कोई आधिकारिक Arena डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि इन दोनों मॉडलों की लगातार मजबूत डिमांड के कारण कंपनी कोई एक्स्ट्रा प्रमोशनल ऑफर नहीं दे रही है.
यह भी पढ़ें: मई 2026 में इन 5 कारों की हुई धुआंधार बिक्री, टॉप 3 में एक ही कंपनी का रहा दबदबा
