भारत में ₹3.70 लाख तो पाकिस्तान में कितने की मिलती है Alto? जानें फीचर्स भी

Alto Price In Pakistan: भारत में किफायती मानी जाने वाली ऑल्टो, पाकिस्तान में काफी महंगी पड़ती है. दिलचस्प बात ये है कि ज्यादा कीमत के बावजूद वहां छोटा इंजन मिलता है, जबकि भारत में ज्यादा पावर मिलती है.

भारतीय ऑटो मार्केट में हर बजट के हिसाब से गाड़ियां मिल जाती हैं. खासकर बजट सेगमेंट में Maruti Suzuki Alto का नाम सबसे ऊपर आता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत में Alto की कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है. लेकिन क्या आपको पता है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसकी कीमत कितनी होगी? वहां के लोगों को इसे खरीदने के लिए कितनी जेब ढीली करनी पड़ती है? एक बात और दिलचस्प है. भारत में तो इस कार को Maruti Suzuki बेचती है. लेकिन पाकिस्तान में इसका जिम्मा Suzuki Pakistan के पास है.

भारत में Maruti Suzuki Alto K10 की कीमत क्या है?

मारुति सुजुकी ऑल्टो एक हैचबैक सेगमेंट की बजट-फ्रेंडली कार है. इसे भारतीय बाजार में लंबे समय से पेश किया जा रहा है. कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये तय की है. वहीं, इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 5.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Alto price (india)

पाकिस्तान में क्या है Alto की कीमत?

Suzuki Pakistan की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत PKR 2,994,861 है. यानी करीब 10.06 लाख रुपये. वहीं, इसका टॉप वेरिएंट PKR 3,326,446 (लगभग 11.17 लाख रुपये) तक जाता है. दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान में इस छोटी कार की कीमत इतनी ज्यादा है कि भारत में इतने बजट में लोग आराम से एक बढ़िया SUV (जैसे टाटा पंच- 5.60 लाख) खरीद लेते हैं.

Alto price (pakistan)

इंजन और पावर 

पाकिस्तान में मिलने वाली Alto में 658cc का छोटा इंजन मिलता है, जो करीब 29 kW की पावर और 56 Nm का टॉर्क देता है. वहीं भारत की Alto K10 इससे एक कदम आगे है. जिसमें 998cc का बड़ा इंजन दिया गया है. अब सोचिए कि पाकिस्तान वाली Alto जहां कम पावर के साथ आती है, वहीं कीमत भी ज्यादा है.

डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स

अगर सेफ्टी की बात करें, तो पाकिस्तान में मिलने वाली Alto इस मामले में काफी आगे नजर आती है. इसमें ड्यूल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), सीट बेल्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं

अब बात करते हैं इसके लुक और साइज की. पाकिस्तान वाली Alto का डिजाइन काफी स्मार्ट और मॉडर्न फील देता है. इसके डायमेंशन भी काफी बैलेंस्ड हैं. लंबाई 3395mm, चौड़ाई 1475mm, ऊंचाई 1490mm और व्हीलबेस 2460mm है. वहीं, 170mm का ग्राउंड क्लियरेंस इसे खराब सड़कों पर भी आराम से चलने लायक बनाता है.

स्पेस की बात करें तो इसमें 4 लोगों के बैठने की ही जगह मिलती है, यानी यह एक कॉम्पैक्ट सिटी कार है. लेकिन डिजाइन के मामले में यह भारतीय Alto से थोड़ा अलग और ज्यादा प्रीमियम फील देती है.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra Diesel का टॉप वेरिएंट: जानें ₹21.29 लाख में कौन-कौन से मिलते हैं फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >