Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी जिप्सी जल्द आ रही नये अंदाज में, जानें हर डीटेल

मारुति सुजुकी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो अपनी ऑफरोड एसयूवी जिम्नी को पेश किया था.

Maruti Suzuki Jimny price features details: मारुति सुजुकी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो अपनी ऑफरोड एसयूवी जिम्नी को पेश किया था. इसने लोगों का ध्यान खींचा और सभी इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्चिंग से जुड़े डीटेल्स आने के इंतजार में हैं. हम आपके पास लेकर आये हैं मारुति की इस एसयूवी के बारे में कई ऐसी बातें, जो इसमें आपकी दिलचस्पी को बढ़ा देगा.

सबसे पहली बात यह कि कंपनी इसे भारत में बनाने की तैयारी कर रही है. खास बात यह होगी कि भारत में बनी जिमनी को दुनियाभर के बाजार में निर्यात किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी जिमनी का उत्पादन इस साल मई से शुरू किया जा सकता है. इसे मारुति के गुजरात स्थित साणंद प्लांट में बनाया जाएगा. कंपनी की योजना है कि उत्पादन शुरू करने के छह महीने के बाद इसे बाजार में लॉन्च किया जाए. यह देख कर ऐसा लगता है कि जिमनी भारतीय बाजार में इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत तक ही उपलब्ध होगी.

आपको बताते चलें कि ऑटो एक्सपो के दौरान मारुति जिम्नी की कीमतों को लेकर भी चर्चा हुई थी. नयी जिम्नी चौथी जेनरेशन है और भारत के सभी सेफ्टी नॉर्म्स पर खरी उतरती है. भारतीय बाजार में आने वाली सुजुकी जिम्नी की कीमत 5 लाख से 7 लाख रुपये के बीच हो सकती है. भारतीय बाजार में जिमनी मारुति जिप्सी की जगह लेगी. भारतीय बाजार में कभी काफी पॉपुलर रही मारुति जिप्सी दरअसल दूसरी पीढ़ी की जिमनी थी.

ऑफरोडिंग के लिए जिमनी में लैडर फ्रेम चेसिस दी गई है. वहीं, इसमें पार्टटाइम 4WD सेटअप लगा है. वहीं 3 लिंक एक्सल सस्पेंशन दिया गया है, जो इसे ऑफरोडिंग के लायक बनाता है.ऐसा माना जा रहा है कि जिमनी 1.5 लीटर के 4 सिलिंडर, के-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है. यह इंजन 104 बीएचपी की पीक पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है. रियर व्हील ड्राइव जिमनी में 4 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स मिलेगा, वहीं टॉप वेरिएंट्स में 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.

सबसे खास बात यह होगी कि जिमनी के सभी वेरियंट्स में फोर व्हील ड्राइव लेआउट मिलेगा. इसमें बॉडी-ऑन-लैडर डिजाइन मिलेगा. साथ ही, इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ट्विन एयरबैग्स, स्पीड अलर्ट्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर्स जैसे स्टैंडर्ड फीचर के अलावा टॉप वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग सिस्टम और लेन असिस्ट जैसे फीचर मिलेंगे. इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिये बेचा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >