XL6 और Invicto के बीच आएगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक फैमिली कार, टेस्टिंग शुरू

मारुति सुजुकी अपनी नयी थ्री-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है. SUV जैसा डिजाइन, बड़ी बैटरी, ADAS और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह EV 2026 के आखिर तक डेब्यू कर सकती है.

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब फैमिली कार सेगमेंट में भी बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है. मारुति सुजुकी अपनी पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल YMC कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है. हाल ही में इस नई इलेक्ट्रिक कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. माना जा रहा है कि यह मॉडल 2026 के आखिर तक ग्लोबल डेब्यू कर सकती है, जबकि इसकी बिक्री 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि यह मारुति की अब तक की सबसे प्रीमियम फैमिली EV हो सकती है, जिसमें लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और बड़ा केबिन देखने को मिलेगा.

SUV जैसा लुक, फैमिली कार वाला स्पेस

स्पाई शॉट्स से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नयी इलेक्ट्रिक एमपीवी का डिजाइन काफी बॉक्सी और SUV इंस्पायर्ड होगा. इसकी ऊंची स्टांस और लंबा बॉडी स्ट्रक्चर इसे रोड प्रजेंस के मामले में मजबूत बना सकता है. कंपनी इसे अपनी Nexa डीलरशिप के जरिए बेच सकती है. यह कार XL6 और Invicto के बीच पोजिशन की जा सकती है, जिससे बड़ी फैमिली और प्रीमियम EV खरीदारों को टार्गेट किया जाएगा.

e Vitara वाला प्लैटफॉर्म मिलेगा

मारुति की यह नयी EV उसी 27PL स्केटबोर्ड प्लैटफॉर्म पर तैयार की जाएगी, जिसका इस्तेमाल e Vitara में किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं. e Vitara जहां 543 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देती है, वहीं बड़ी बॉडी और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी की वजह से YMC की रेंज करीब 470 किलोमीटर तक रह सकती है. यह रेंज फैमिली ट्रिप्स और लॉन्ग ड्राइव के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.

फीचर्स में मिल सकती है बड़ी छलांग

नयी इलेक्ट्रिक एमपीवी में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम केबिन सेटअप मिलने की संभावना है. फ्लैट फ्लोर डिजाइन की वजह से इसमें 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प दिये जा सकते हैं. कुछ वेरिएंट्स में कैप्टन सीट्स भी मिल सकती हैं, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए ज्यादा आरामदायक बनाएंगी.

EV मार्केट में बढ़ सकती है टक्कर

भारत में पैसेंजर EV सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में मारुति की यह नयी इलेक्ट्रिक एमपीवी कंपनी के EV पोर्टफोलियो को मजबूत कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस मॉडल को गुजरात प्लांट में तैयार करेगी, जहां से घरेलू बाजार के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाएगा. टोयोटा भी इसी प्लैटफॉर्म पर अपना अलग मॉडल ला सकती है, जिससे इस सेगमेंट में मुकाबला और तेज हो जाएगा.

कीमत कितनी हो सकती है?

मारुति इस नयी इलेक्ट्रिक एमपीवी को करीब 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है. अगर कंपनी इसे आक्रामक कीमत और लंबी रेंज के साथ पेश करती है, तो यह फैमिली EV सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है. खासकर उन ग्राहकों के लिए जो पेट्रोल-डीजल से इलेक्ट्रिक कारों की तरफ शिफ्ट होना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत की पहली E100 Flex Fuel कार लाएगी Maruti Suzuki, नितिन गडकरी ने किया एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >