CoVID 19: चुटकियों में मिलेगी नजदीकी Testing से लेकर Isolation और Treatment सेंटर की जानकारी

Coronavirus Outbreak के खतरे को लेकर सरकार लगातार देश के लोगों को जागरूक कर रही है. हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताते हैं जिसकी मदद से आप कोरोना वायरस के टेस्टिंग लैब से लेकर नजदीकी अस्पताल तक की जानकारी चुटकियों में हासिल कर सकेंगे.

Coronavirus Outbreak के खतरे को लेकर सरकार लगातार देश के लोगों को जागरूक कर रही है. साथ ही भारत सरकार भी कोरोना से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए कई तरह के जरूरी कदम उठा रही है. सरकार ने टॉल फ्री नंबर भी जारी किये हैं.

हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताते हैं जिसकी मदद से आप कोरोना वायरस के टेस्टिंग लैब से लेकर नजदीकी अस्पताल तक की जानकारी चुटकियों में हासिल कर सकेंगे.MapmyIndia ने लोगों की सुविधा के लिए कोरोना वायरस को लेकर एक वेबसाइट पेश किया है जिसका यूआरएल maps.mapmyindia.com/corona है.

इस साइट पर जाकर आप पता लगा सकते हैं कि अभी तक देश में कोरोना वायरस को लेकर कितने मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही आप यह भी पता लगा पायेंगे कि किस राज्य में कितने मरीज हैं और कहां-कहां कोरोना वायरस का टेस्टिंग लैब है. यह साइट आइसोलेशन सेंटर के बारे में भी जानकारी देती है. इस साइट का दावा है कि सभी आंकड़े सरकारी सोर्स की मदद से अपडेट किये जा रहे हैं. ‘मैप माइ इंडिया’ के मोबाइल एप Move app पर भी आप कोरोना से जुड़े अपडेट पा सकते हैं.

बता दें माइक्रोसॉफ्ट से लेकर गूगल जैसी वेबसाइट्स भी कोरोना को लेकर रियल टाइम में अपडेट्स दे रही हैं, लेकिन यह साइट इनसे अलग है, क्योंकि यहां यूजर को अस्पताल और टेस्टिंग लैब के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >