Harley Davidson पर दूध बेचता नजर आया शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियाे वायरल

Harley Davidson Milkman Video – हाल ही में सामने आये एक वीडियाे में एक शख्स हार्ले डेविडसन पर दूध बेचता दिखाई दे रहा है. हार्ले डेविडसन वाले दूधवाले का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

Harley Davidson Doodh Wala: सुबह-शाम आपने भी दूधवालों को साइकिल-मोटरसाइकिल पर बड़े-बड़े कंटेनर लटकाकर दूध बांटते हुए जरूर देखा होगा. दूध बेचनेवाले ज्यादातर साइकिल (Bicycle) पर नजर आते हैं. कुछ साल पहले तक इक्का-दुक्का लोग राजदूत मोटरसाइकिल (Rajdoot Motorcycle) पर दूध के कंटेनर लटकाये नजर आते थे, वहीं अब बजाज प्लैटिना (Bajaj Platina) और हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) जैसी बाइक पर दूधवाले अक्सर नजर आ जाते हैं. वहीं, एकाध दूधवाले बुलेट (Royal Enfield Bullet Classic 350) मोटरसाइकिल पर भी दूध बेचते नजर आ जाते हैं. हाल ही में सामने आये एक वीडियाे में एक शख्स हार्ले डेविडसन पर दूध बेचता दिखाई दे रहा है. हार्ले डेविडसन वाले दूधवाले (Harley Davidson Milkman) का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

Harley Davidson Milkman Video

हार्ले डेविडसन वाले दूधवाले के इस वायरल वीडियो में एक शख्स लग्जरी बाइक हार्ले डेविडसन की पिछली सीट के दोनों ओर दूध से भरे कंटेनर लादकर ग्राहकों को दूध बांटते हुए गेट से निकलता नजर आ रहा है. शख्स ने नंबर प्लेट की जगह पर अंग्रेजी में गुर्जर लिखवा रखा है. इस लग्जरी बाइक को खरीदने से पहले जहां आम लोग कई बार सोचते हैं, ऐसे में यह शख्स इस लग्जरी बाइक पर मजे से दूध बेच रहा है. यह वीडियो जिसने भी देखा, वह हैरान है. हार्ले डेविडसन वाले दूधवाले का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. और लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट कर मजे ले रहे हैं.

Also Read: Heavy Driver Viral Video: हेवी ड्राइवर का यह वीडियो देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी! Harley Davidson Bike Price

हार्ले डेविडसन बाइक की कीमत (Harley Davidson Bike Price) की बात करें, तो इसका आयरन 883 (Harley Davidson Iron 883) मॉडल भारत में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है. वहीं, इसके सबसे टॉप मॉडल रोड ग्लाइड स्पेशल (Harley Davidson Road Glide Special) की कीमत 36.99 लाख रुपये है. हार्ले डेविडसन कंपनी 11 बाइक बनाती है, जो पेट्रोल से चलती हैं. हार्ले डेविडसन आयरन 883 भारत में टॉप क्रूजर बाइक्स में जिनी जाती है.

Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >