Mahindra XUV700 vs Maruti Suzuki Grand Vitara: इंजन, कीमत और फीचर्स के मामले में कौन सबसे आगे?

2026 में Mahindra XUV700 या Maruti Grand Vitara खरीदने का सोच रहे हैं? यह तुलना आपको इंजन, परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत के आधार पर सही डीसीजन लेने में मदद करेगी.

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा XUV700 और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दो बेहद पॉपुलर एसयूवी हैं. लंबे समय से इन दोनों गाड़ियों का इंडियन सड़कों पर क्रेज देखने को मिल रहा है. अगर आप 2026 में इन दोनों में से किसी एक को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इनका इंजन, परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत का सही कंपैरिजन देखना जरूरी है.

Mahindra XUV700 vs Grand Vitara: इंजन और परफॉर्मेंस

स्पेसिफिकेशनMahindra XUV700Maruti Suzuki Grand Vitara
पेट्रोल इंजन2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड
पेट्रोल पावर200hp103hp के आसपास
डीजल इंजन2.2-लीटर टर्बो-डीजलउपलब्ध नहीं
डीजल पावर185hp
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिडउपलब्ध नहीं1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावर116hp के आसपास
माइलेज27.97kmpl तक
परफॉर्मेंसज्यादा पावर और दमदार टॉर्क, हाई-स्पीड ड्राइविंग के लिए बेहतरकम पावर, लेकिन बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और डेली यूज के लिए किफायती

महिंद्रा XUV700 पावर के मामले में बहुत आगे है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (200hp) और 2.2-लीटर डीजल (185hp) इंजन के विकल्प मिलते हैं. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें हाई-स्पीड ड्राइविंग और दमदार टॉर्क पसंद है. 

दूसरी ओर, मारुति ग्रैंड विटारा में 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन दिया गया है. पावर (114hp) के मामले में यह थोड़ी कम है, लेकिन इसका हाइब्रिड मॉडल 27.97 kmpl तक का माइलेज दे सकता है, जो इसे डेली यूज के लिए बेहद किफायती बनाता है.

Mahindra XUV700 vs Grand Vitara: इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स

फीचर कैटेगरीMahindra XUV700
LED लाइटिंगसी-शेप LED DRLs के साथ LED हेडलाइट्स
डोर हैंडल्सफ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स
सनरूफबड़ा पैनोरमिक सनरूफ (स्काईरूफ)
अलॉय व्हील्स18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स
टर्न इंडिकेटर्ससीक्वेंशियल LED टर्न इंडिकेटर्स
फ्रंट डिजाइनमस्कुलर फ्रंट ग्रिल और एग्रेसिव रोड प्रेजेंस
इंफोटेनमेंट स्क्रीन10.25-इंच टचस्क्रीन
डिजिटल क्लस्टर10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर
सीटिंग लेआउट5, 6 और 7-सीटर ऑप्शन
साउंड सिस्टम12-स्पीकर Sony 3D सराउंड साउंड सिस्टम
ड्राइवर सीटमेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
फ्रंट सीट्सवेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
कनेक्टिविटीवायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
सीट अपहोल्स्ट्रीलेदरेट सीट्स

XUV700 में फीचर्स की भरमार है. इसमें बड़ा ट्विन-स्क्रीन सेटअप, लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) जैसे ऑप्शन मिलते हैं. इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी हासिल है. 

ये भी पढ़ें: Maruti S Presso, Alto K10 या Renault Kiger: ₹6 लाख के बजट में कौन-सी कार होगी सबसे बेहतर?

फीचर कैटेगरीMaruti Suzuki Grand Vitara
फ्रंट डिजाइन3-पॉइंट LED DRLs के साथ स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल
हेडलाइट्सस्प्लिट LED हेडलाइट्स सेटअप
टेल-लैंप्सकनेक्टेड रियर LED टेल-लैंप्स
अलॉय व्हील्स17-इंच प्रिसिजन-कट अलॉय व्हील्स
सनरूफबड़ा पैनोरमिक सनरूफ
अन्य एक्सटीरियररूफ रेल्स और मस्कुलर रियर बंपर
इंफोटेनमेंट सिस्टम9-इंच SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
हेड्स-अप डिस्प्लेHUD, जो विंडशील्ड पर जरूरी जानकारी दिखाता है
कैमरा360-डिग्री व्यू कैमरा
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (हाइब्रिड वेरिएंट्स में)
फ्रंट सीट्सवेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
केबिनएम्बिएंट केबिन लाइटिंग और प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर

वहीं, ग्रैंड विटारा में HUD (हेड्स-अप डिस्प्ले), 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और ऑलग्रिप (AWD) ऑप्शन मिलता है.

Mahindra XUV700 vs Grand Vitara: सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में महिंद्रा XUV700 और मारुति ग्रैंड विटारा दोनों ही मजबूत सुरक्षा फीचर्स प्रदान करती हैं. महिंद्रा XUV700 को Global NCAP से 5-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूत बॉडी शेल को साबित करती है. इसमें 7 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, ऑल-डिस्क ब्रेक्स और सबसे खास लेवल-2 ADAS तकनीक मिलती है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. दूसरी ओर, ग्रैंड विटारा भी सुजुकी के TECT प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी फीचरMahindra XUV700Maruti Suzuki Grand Vitara
क्रैश टेस्ट रेटिंग5-स्टार Global NCAP एडल्ट सेफ्टी रेटिंग
एयरबैग्स7 एयरबैग्स6 एयरबैग्स
ABSहांहां
EBDहां
ESPहांहां
ब्रेक्सऑल-डिस्क ब्रेक्सऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
ADASलेवल-2 ADAS
ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंगहां
लेन कीप असिस्टहां
360-डिग्री कैमराहां
हिल होल्ड असिस्टहां
TPMSहां
प्लेटफॉर्म/बॉडीमजबूत बॉडी शेलSuzuki TECT प्लेटफॉर्म

ये भी पढ़ें: Tata Sierra vs Grand Vitara: 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद किसकी EMI सबसे कम? देखें कंपैरिजन

Mahindra XUV700 vs Grand Vitara: कीमत (एक्स-शोरूम)

कारएक्स-शोरूम कीमत
Mahindra XUV700₹13.99 लाख – ₹25.96 लाख
Maruti Suzuki Grand Vitara₹10.77 लाख – ₹19.77 लाख

Mahindra XUV700: लगभग 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर 23.71 लाख रुपये तक जाती है.

Maruti Grand Vitara: लगभग 10.77 लाख रुपये से शुरू होकर 19.72 लाख रुपये तक जाती है.

Mahindra XUV700 vs Grand Vitara: किसे खरीदें?

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर, 7-सीटर स्पेस, हाई-टेक ADAS और मजबूत रोड प्रेजेंस है, तो महिंद्रा XUV700 सबसे आगे है. लेकिन अगर आप शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते हैं, तो मारुति ग्रैंड विटारा आपके लिए बेहतर सेलेक्शन है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >