मारुति के बाद महिंद्रा बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फिनांशियल इयर 2025-26 में 6.6 लाख यूनिट बिक्री कर हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ दिया. मारुति सुजुकी पहले स्थान पर बरकरार रही, जबकि कुल बाजार बिक्री 47 लाख यूनिट तक पहुंची.

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. एसयूवी सेगमेंट में लगातार बढ़ती डिमांड के दम पर कंपनी ने हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स को पीछे छोड़ते हुए पैसेंजर व्हीकल बिक्री में दूसरा स्थान हासिल कर लिया. मारुति सुजुकी अब भी पहले स्थान पर बरकरार है.

बिक्री के ताजा आंकड़े

मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 18,23,129 यूनिट पैसेंजर व्हीकल बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 3.54% अधिक है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 6,60,276 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 20% की वृद्धि है. टाटा मोटर्स तीसरे स्थान पर रही और उसने 6,31,387 यूनिट बेचे, जबकि हुंडई मोटर इंडिया चौथे स्थान पर खिसक गई और उसकी बिक्री घटकर 5,84,906 यूनिट रह गई.

महिंद्रा का बयान

महिंद्रा एंड महिंद्रा के डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी का टारगेट रेवेन्यू के लिहाज से नंबर वन एसयूवी कंपनी बनना था, जिसे हासिल कर लिया गया है. उन्होंने इसे कंपनी के लिए गर्व का मोमेंट बताया और कहा कि आगे भी ऐसे प्रोडक्ट बनाये जाएंगे, जो कस्टमर्स को पसंद आएं.

भारतीय बाजार का नया रिकॉर्ड

भारत में पैसेंजर व्हीकल की कुल बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 47 लाख यूनिट तक पहुंच गई. यह आंकड़ा पिछले साल के 43.4 लाख यूनिट से अधिक है और भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की तेजी को दर्शाता है.

महिंद्रा ने भी बढ़ाये गाड़ियाें के दाम, नयी कीमतें 6 अप्रैल से लागू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >