Scorpio N Facelift Vs Thar Roxx: दोनों में से किसे खरीदें? पहले प्राइस, इंजन और फीचर्स के बीच देखें कंपैरिजन

महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट और थार रॉक्स के बीच कीमत, फीचर्स और परफॉरमेंस की तुलना. जानें आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सी एसयूवी है बेस्ट.

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट और थार रॉक्स की कीमत में अब पहले से ज्यादा समानता आ गई है. अपडेटेड स्कॉर्पियो एन में कुछ ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो पहले सिर्फ थार रॉक्स में हुआ करते थे, जैसे कि बड़ा टचस्क्रीन और 540 डिग्री कैमरा शामिल है. इस महीने महिंद्रा की एसयूवी लाइनअप की तुलना करने वाले खरीदारों के लिए चॉइस से ज्यादा बॉडी साइज, बैठने के आराम और एसयूवी के वास्तविक इस्तेमाल पर निर्भर करता है, चाहे वह लंबी फैमिली रोड ट्रिप हो या वीकेंड पर ऑफ रोडिंग. दोनों में इंजन के ऑप्शन एक जैसे ही है. ऐसे दोनों में से किसे खरीदें वाला सस्पेंस में डायमेंशन, केबिन टेक्नोलॉजी, सेफ्टी फीचर्स और रनिंग कॉस्ट शामिल हैं. आइए देखते हैं.

Mahindra Scorpio N Facelift vs Thar Roxx: प्राइस और डायमेंशन

  • स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की कीमत 13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये तक है, वहीं थार रॉक्स का प्राइस 12.25 लाख रुपये से 23.52 लाख रुपये तक जाती है. रॉक्स की पूरी रेंज में लगभग 1.2-2 लाख रुपये कम है.
  • नई स्कॉर्पियो एन 244 mm लंबी और 47 mm चौड़ी है. इससे थ्री-रो वाली फैमिली कार के लिए इसका आकार बड़ा हो जाता है.
  • थार रॉक्स 66 mm ऊंची है और इसका व्हीलबेस 100 mm लंबा है. इसका मतलब है कि पीछे बैठने वालों के लिए एक्स्ट्रा लेगरूम और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर है.

Mahindra Scorpio N Facelift vs Thar Roxx: पावरट्रेन और माइलेज

  • दोनों एसयूवी में 2-लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल और 2.2 लीटर एमहॉक डीजल इंजन समान रूप से उपलब्ध हैं, जो 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं.
  • स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का पेट्रोल इंजन थार रॉक्स के पेट्रोल इंजन (174.5bhp) के कंपैरिजन में थोड़ी अधिक (200 bhp) पावर जेनरेट करता है. इसके अलावा डीजल इंजन की ताकत और टॉर्क के आंकड़े एक जैसे हैं.
  • ARAI के अनुसार, स्कॉर्पियो एन का पेट्रोल माइलेज वेरिएंट और ट्रांसमिशन के आधार पर लगभग 12 से 12.7 लीटर प्रति किलोमीटर और डीजल माइलेज 15.4 से 15.9 kmpl है. वहीं, महिंद्रा थार रॉक्स का माइलेज 12.4 kmpl और 15.2 kmpl बताती है.

ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा

Mahindra Scorpio N Facelift vs Thar Roxx: फीचर्स और सेफ्टी

  • स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में 12.8 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 540 डिग्री कैमरा और 12 स्पीकर वाला सोनी ऑडीयो सिस्टम मिलता है, जबकि थार रॉक्स में 10.25 इंच की स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और 9 स्पीकर वाला हरमन कार्डन सेटअप मिलता है.
  • दोनों ही मॉडलों में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, वाएलरेस चार्जर, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएं ट्रिम्स में समान तौर पर स्टैंडर्ड उपलब्ध है.
  • थार रॉक्स को भारत-NCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, वर्तमान स्कॉर्पियो एन ग्लोबल-NCAP के तहत इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? जानें किसपर होगी कितनी बचत

Mahindra Scorpio N Facelift vs Thar Roxx: किसे खरीदें?

फैमिली यूज के लिए केबिन स्पेस और हाइवे पर आरामदायक सफर को प्राथमिकता देने वाले खरीदारों के लिए स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट बेहतर ऑप्शन हो सकती है. वहीं, ऑफ रोड क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए छोटी और ऊंची एसयूवी चाहनेवालों को थार रॉक्स का व्हीलबेस और ग्राउंड क्लियरेंस अधिक उपयुक्त लग सकता है. साथ ही, शुरुआती एक्स शोरूम कीमत भी कम है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >