OFFER : स्कॉर्पियो बोलेरो सहित महिंद्रा की इन गाड़ियों पर मिल रही है जबरदस्त छूट

महिंद्रा की स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) एक्सयूवी 300 (XUV 300) और बोलेरो प्लस (Mahindra Bolero Plus) खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए फायदे के ऑफर्स इंतजार कर रहे हैं.

Big Discount Offers on Mahindra Scorpio Bolero Plus and XUV 300: भारतीय वाहन बाजार में अपनी एसयूवी के लिए जानी जाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने आकर्षक ऑफर पेश किये हैं. अगर आप इस कंपनी की स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) एक्सयूवी 300 (XUV 300) और बोलेरो प्लस (Mahindra Bolero Plus) खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए फायदे के ऑफर्स इंतजार कर रहे हैं.

यहां यह जानना जरूरी है कि ऑफर सीमित समय के लिए सीमित स्टॉक पर ही उपलब्ध है. आइए जानते हैं कंपनी किस कार पर दे रही है कितने की छूट-

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो पर कंपनी 79,400 रुपये तक के फायदे दे रही है. स्कॉर्पियो पर 44 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 30 हजार तक का एक्सचेंज ऑफर और पांच हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है.

महिंद्रा एक्सयूवी 300 (Mahindra XUV300)महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 पर 79,500 रुपये तक की छूट मिल रही है. लुक और फीचर्स के मामले में एक्सयूवी 300 एक बेहतरीन कार है. इस कार पर 35 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,500 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है.

महिंद्रा बोलेरो प्लस (Mahindra Bolero Plus) कंपनी की इस रफ एंड टफ एसयूवी पर मिलनेवाले ऑफर की बात की जाए, तो इसकी खरीद पर करीब 27,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >