Mahindra ने बच्चों के लिए बनाई BE 6 की टॉय कार, Bluetooth कनेक्ट कर गाने भी सुन सकेंगे, जानें कीमत

Mahindra BE 6 Ride-On बच्चों के लिए बनाई गई इलेक्ट्रिक टॉय कार है. ये असली BE 6 जैसी दिखती है. इसमें रिमोट कंट्रोल, एक्सेलरेटर पेडल, Bluetooth कनेक्टिविटी और LED लाइट्स मिलती हैं.

Mahindra ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में अपडेटेड BE 6 को लॉन्च किया है. नई BE 6 के कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, वहीं इसके नए Sporteq वेरिएंट की डिलीवरी अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है. इस बार कंपनी ने बच्चों के लिए बनाई गई BE 6 की टॉय कार पर भी खास ध्यान दिया. इसे असल में पिछले साल ही पेश किया गया था, लेकिन इस बार अपने एनुअल इवेंट में Mahindra ने इसकी मास डिलीवरी की. खास बात यह है कि जहां असली BE 6 की कीमत काफी ज्यादा है, वहीं बच्चों के लिए बनाई गई इस टॉय BE 6 को महज 18,000 रुपये में खरीदा जा सकता है.

असली BE 6 जैसी दिखती है ये टॉय कार

Mahindra ने अब अपनी इस खास टॉय कार का ऑफिशियल वीडियो भी जारी कर दिया है. वीडियो में कई बच्चे डांस करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ बच्चे नई BE 6 Ride-On को चलाते हुए भी दिखते हैं. यह बच्चों के लिए बनाई गई कन्वर्टिबल BE 6 टॉय कार है. असली BE 6 की तरह इसमें भी इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है.

Mahindra ने 15 अगस्त को BE 6 Ride-On की मास डिलीवरी भी की थी. हालांकि, बाजार में इस तरह की ride-on toy car पहली बार नहीं आई है. देश के अलग-अलग हिस्सों में बच्चे लंबे समय से ऐसी खिलौना कारों का यूज करते आ रहे हैं. लेकिन इनमें से ज्यादातर मॉडल चीन से आते हैं. वहीं, Mahindra का दावा है कि BE 6 Ride-on को भारत में ही बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: 10 से 14 साल के बच्चों के लिए लॉन्च हुई TVS Apache RR 200 Mini, दौड़ती है 110 km/h की स्पीड से

BE 6 Ride-On की खासियतें

  • टॉय कार के फ्रंट में C-शेप LED DRLs मिलते हैं. इसके साथ Formula E बैजिंग, ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग और C-शेप LED टेल लैंप दिए गए हैं.
  • टॉय कार को ओपन-रूफ यानी कन्वर्टिबल डिजाइन में रखा गया है. इसमें एक समय में एक बच्चा आराम से बैठ सकता है. 
  • इस टॉय कार के साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिसकी मदद से इसे आगे और पीछे चलाया जा सकता है. रिमोट में स्पीड कंट्रोल करने के लिए कई मोड दिए गए हैं. 
  • खास बात यह है कि बच्चे चाहें तो बिना रिमोट के भी कार चला सकते हैं. इसके लिए केबिन के अंदर ही ड्राइविंग कंट्रोल दिए गए हैं. इसमें एक्सेलरेटर पेडल मिलता है, जबकि स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन भी असली BE 6 जैसा रखा गया है.
  • इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी भी मिलती है. यानी बच्चे ड्राइविंग के दौरान अपने पसंदीदा गाने सुन सकते हैं. 
  • BE6 Ride-On की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. इसे देशभर में Mahindra की डीलरशिप पर बेचे जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 4 से 10 साल के बच्चों के लिए Hero की इलेक्ट्रिक बाइक, 25km/h की स्पीड के साथ मिलते हैं दमदार सेफ्टी फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >