LG लायी 26 लाख का TV, 8K OLED डिस्प्ले के साथ ये खूबियां भी हैं खास

World’s Largest Oled Tv, OLED TV, LG TV, LG Smart TV, LG Signature, LG OLED TV, Lg Most Expensive TV: साउथ कोरियन कंपनी LG दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV (ऑर्गेनिक LED) लॉन्च किया है. प्रीमियम खूबियों से लैस यह टेलीविजन, एलजी के सबसे महंगे सिग्नेचर सीरीज के तहत पेश किया गया है. यह टीवी 88 इंच तक के साइज के साथ आयेगा और यह 8K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है.

LG Launch World’s Largest OLED TV: साउथ कोरियन कंपनी LG दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV (ऑर्गेनिक LED) लॉन्च किया है. प्रीमियम खूबियों से लैस यह टेलीविजन, एलजी के सबसे महंगे सिग्नेचर सीरीज के तहत पेश किया गया है. यह टीवी 88 इंच तक के साइज के साथ आयेगा और यह 8K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है.

इसके अलावा इसे 77 इंच पैनल के साथ भी उपलब्ध कराया जाएगा. LG का दावा है कि इन टेलिविजन्स की पिक्सेल डेन्सिटी ज्यादातर 4K स्क्रीन्स से 4 गुना ज्यादा है और ये कहीं ज्यादा शॉर्प इमेज दिखाएंगी. शानदार डिस्प्ले की वजह से ही एलजी के इन टेलिविजन्स की कीमतें काफी ज्यादा हैं.

Also Read: Funbelievable! Samsung ने लॉन्च किया सस्ता Smart TV, कीमत 12990 रुपये से शुरू

आपको बता दें कि बाजार में फिलहाल कोई रियल 8K कंटेंट उपलब्ध नहीं है. ऐसे में अभी ये टेलिविजन्स रेगुलर 4K TV के मुकाबले कहीं बेहतर इमेज क्वॉलिटी दे रहे हैं.

88 इंच वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 34,676 डॉलर (लगभग 26.25 लाख रुपये) है. वहीं, 77 इंच वाले एलजी के टेलिविजन की कीमत 23,430 डॉलर (लगभग 17.74 लाख रुपये) है.

Also Read: Xiaomi ने लॉन्च किया 98 इंच वाला TV, जानें कीमत और फीचर्स

इसके अलावा, LG के 8K टेलिविजन का डिजाइन बेहद शानदार है. इस टेलिविजन में LG ThinQ वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है.

साउंड के लिए एलजी के इन प्रीमियम टीवी में फ्रंट फायरिंग 60W स्पीकर्स दिये गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह टेलिविजन आपके घरों में सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस ऑफर करेंगे.

Also Read: जानें, Android TV को घर लाने के 5 बड़े कारण

अगर फीचर्स की बात करें, तो LG के 88 इंच वाले टेलिविजन में जेनरेशन 3 AI प्रोसेसर टेक्नोलॉजी के साथ HDMI 2.1 इनपुट्स दिये गए हैं.

ये टेलिविजन हैंड्स-फ्री वॉइस रेकग्निशन फंक्शन से लैस हैं, जो यूजर्स को टेलिविजन से बात करते हुए बेसिक ऑपरेशंस परफॉर्म करने की सहूलियत देते हैं.

88 इंच वाले टेलिविजन में स्टैंड आर्टिस्टिक स्कल्प्चर डिजाइन दिया गया है, जबकि 77 इंच वाले टेलिविजन में वॉल ब्रैकेट के साथ गैलरी डिजाइन दिया गया है.

इसके साथ ही, इस महंगे टेलिविजन में कई स्क्रीन प्रोटेक्शन दिये गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >