6-सीटर ऑप्शन में आई Kia Carens Clavis EV, कीमत 7-सीटर के बराबर

Kia Carens Clavis EV नए अपडेट्स के साथ लॉन्च हो चुकी है. नए अपडेट में 6-सीटर ऑप्शन, नए GT-Line और X-Line ट्रिम्स और एडवांस फीचर्स मिलेंगे. कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹24.99 लाख तक जाती है, जो 7 सीटर के बराबर है.

Kia India ने अपनी इलेक्ट्रिक MPV Kia Carens Clavis EV को अपडेट कर दिया है. Model Year 2026 (MY26) अपडेट के साथ इस कार में नए वेरिएंट, स्टाइलिंग अपडेट और 6-सीटर लेआउट जोड़ा गया है. यह अपडेट खास तौर पर कम्फर्ट, डिजाइन और यूजेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए किया गया है.

अब मिलेगा 6-सीटर लेआउट

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है 6-सीटर ऑप्शन, जिसमें सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं. पहले यह MPV सिर्फ 7-सीटर में आती थी, लेकिन अब 6-सीटर ऑप्शन कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें HTX (E), HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X-Line शामिल है. खास बात यह है कि 6-सीटर और 7-सीटर की कीमत में कोई फर्क नहीं रखा गया है.

मिलेंगे नए फीचर्स

Kia ने Carens Clavis EV के लाइन-अप को और मजबूत करते हुए एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट्स में GT-Line और X-Line ट्रिम्स को शामिल किया है, जो इस MPV को अलग-अलग स्टाइलिंग ऑप्शन देते हैं.

GT-Line वेरिएंट्स (GTX, GTX+) में अब ज्यादा स्पोर्टी लुक में मिलेगा, जिसमें नए अलॉय व्हील डिजाइन, लाइम ग्रीन ब्रेक कैलिपर्स और मेटल पैडल्स दिए गए हैं. वहीं, X-Line ट्रिम को ज्यादा रग्ड और बोल्ड लुक दिया गया है, जिसमें एक्सक्लूसिव Dark Gun Metal कलर और Aurora Black Pearl का ऑप्शन मिलता है.

MY26 अपडेट के साथ टॉप वेरिएंट्स GTX+ और X-Line में अब डिजिटल की (Digital Key) और बैटरी हीटिंग फंक्शन जैसे नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. वहीं Standard Range वेरिएंट्स में 16-इंच ब्लैक एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

केबिन कि बात करें, तो Carens Clavis EV पहले की तरह प्रीमियम बनी हुई है, जिसमें 26.62-इंच का बड़ा ड्यूल पैनोरमिक डिस्प्ले, 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ मिलता है.

पावरट्रेन और कीमत

Kia Carens Clavis EV के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह पहले की तरह दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है.

इसका 42 kWh बैटरी पैक 404 किलोमीटर (ARAI) की रेंज देगा,

दूसरा 51.4 kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 490 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगा.

इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 126 kW की पावर और 255 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जो स्मूद और दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है. साथ ही, यह MPV फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को 10% से 80% तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.

कीमत कि बात करें, तो Carens Clavis EV की शुरुआती कीमत ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो स्टैंडर्ड रेंज HTK+ 7-सीटर वेरिएंट के लिए है. वहीं, टॉप वेरिएंट GTX+ और X-Line एक्सटेंडेड रेंज की कीमत ₹24.99 लाख तक जाती है.

खास बात यह है कि 6-सीटर और 7-सीटर दोनों की कीमत समान रखी गई है.

यह भी पढ़ें: ₹6.94 लाख की Maruti WagonR ZXi+ में क्या है खास? खरीदने से पहले जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >