कुछ ही दिनों पहले Kia ने भारतीय बाजार में अपनी Kia Syros EV लॉन्च की थी. दमदार फीचर्स और शानदार पैकेज के साथ आने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV कॉम्पैक्ट EV सेगमेंट में पैसे वसूल ऑप्शन बनकर सामने आई है. कंपनी ने इसे HTK, HTK Plus, HTX, HTX Plus और X-Line समेत कुल 5 वेरिएंट में उतारा है. अगर आप इसका सबसे टॉप मॉडल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां हमने Kia Syros EV के टॉप-स्पेक X-Line वेरिएंट के बारे में डिटेल में बताया है. आइए जानते हैं.
Kia Syros EV X-Line: कीमत
| मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Syros EV X-Line ER | ₹20 लाख |
Kia Syros EV X-Line: एक्सटीरियर
- फ्रंट लुक की बात करें तो इसका उठा हुआ बंपर और दमदार फ्रंट फेसिया इसे एक साथ स्टाइलिश और मजबूत लुक देते हैं. दोनों किनारों पर लगी वर्टिकल हेडलाइट्स में इंटीग्रेटेड DRLs दिए गए हैं.
- बंपर पर बॉडी कलर फिनिश वाले डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिनके अंदर हॉरिजॉन्टल फॉग लैंप्स को बेहद साफ-सुथरे तरीके से फिट किया गया है.
- नीचे की तरफ बड़ा एयर डैम पहले की तरह मौजूद है, लेकिन नंबर प्लेट के ठीक ऊपर वाला एयर डैम अब पहले से ज्यादा पतला और स्लीक बना दिया गया है.
- HTK वेरिएंट से ही इसमें फ्लश डोर हैंडल मिलते हैं.
- इसके मोटे व्हील क्लैडिंग आगे की हेडलाइट और पीछे की टेललाइट से जुड़ते हुए दिखाई देते हैं. इसके अलावा रूफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर वाले ब्लैक ORVMs (साइड मिरर) भी इसे स्टाइलिश लुक देते हैं.
- पीछे में फ्लैट टेलगेट दिया गया है, जबकि टेललाइट्स को नीचे की तरफ लगाया गया है. वहीं, रियर विंडशील्ड के दोनों किनारों पर भी अलग से लाइट्स दी गई हैं.
- इसके ऊपर छोटा-सा इंटीग्रेटेड स्पॉइलर भी मिलता है. वहीं, फ्रंट की तरह ही रियर बंपर पर भी बॉडी-कलर डिजाइन एलिमेंट दिया गया है.
Kia Syros EV X-Line: इंटीरियर
- इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5 इंच की क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन और 12.3 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
- इसमें ब्लैक और ग्रीन कलर थीम दी गई है, जबकि स्टीयरिंग व्हील, डोर ट्रिम, सीटें और आर्मरेस्ट पर लेदर और लेदरेट फिनिश मिलती है.
- Kia Syros EV में कई ऐसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे पेट्रोल-डीजल वाले मॉडल से अलग बनाते हैं. सबसे बड़ा बदलाव सेंटर कंसोल में देखने को मिलता है. जहां ICE (पेट्रोल-डीजल) मॉडल में गियर लीवर दिया गया है, वहीं Syros EV में उस जगह स्टोरेज स्पेस, कप होल्डर और वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है.
- इसमें 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और फुटवेल लैंप जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.
- पीछे बैठने वालों के लिए इसमें 60:40 स्प्लिट रियर सीटें दी गई हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से फोल्ड किया जा सकता है. इसके अलावा रियर सेंटर आर्मरेस्ट और साइड विंडो कर्टेन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Kia Syros EV X-Line: फीचर्स और सेफ्टी
- इसमें आगे और पीछे की वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं.
- ड्राइवर के लिए 4-वे पावर्ड सीट, 8-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Type-C USB चार्जिंग पोर्ट, एम्बिएंट लाइटिंग, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ), पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक पॉप-आउट डोर हैंडल दिए गए हैं.
- इसमें 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर बिल्ट-इन डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HAC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और पार्किंग सेंसर दिए गए हैं.
- सबसे खास बात यह है कि HTX Plus ER के मुकाबले X-Line वेरिएंट में 16 फीचर्स वाला Level-2 ADAS भी मिलता है.
Kia Syros EV X-Line: पावरट्रेन
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
| बैटरी | 51.4 kWh (Extended Range) |
| इलेक्ट्रिक मोटर | 1 |
| दावा की गई रेंज (MIDC Part 1 + Part 2) | 526 km |
| पावर | 171 PS |
| टॉर्क | 255 Nm |
ये भी पढ़ें: Maruti Swift Vs Tata Tiago: 6 लाख के भीतर कौन-सी कार है वैल्यू फॉर मनी? शोरूम जाने से पहले जान लें
