Kia India ने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार Kia Carens Clavis EV के लिए नया Battery-as-a-Service (BaaS) फाइनेंस प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि इस पहल का मकसद भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ज्यादा सस्ता और आसान बनाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग EV अपनाने के लिए इंस्पायर हों. Kia India के मुताबिक, Carens Clavis EV को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद कंपनी ने यह नया BaaS मॉडल पेश किया है. इस स्कीम के जरिए ग्राहकों को ज्यादा फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और शुरुआती लागत भी कम हो जाएगी.
ICICI से HDFC तक कई बैंक देंगे सपोर्ट
Kia India ने इस फाइनेंस प्रोग्राम के लिए ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और Bajaj Finserv जैसे बड़े फाइनेंशियल पार्टनर्स के साथ पार्टनरशिप की है.
इस स्कीम में डुअल-लोन स्ट्रक्चर दिया गया है, जिसमें कार की बॉडी और बैटरी के लिए अलग-अलग लोन अकाउंट बनाए जाएंगे. इससे ग्राहकों को ज्यादा ट्रांसपेरेंसी और बेहतर फाइनेंस ऑप्शन मिलेंगे.
सिर्फ 51,520 रुपये से शुरू होगी ओनरशिप
कंपनी के मुताबिक, Kia Carens Clavis EV की ओनरशिप सिर्फ 51,520 रुपये से शुरू की जा सकती है. वहीं बैटरी के लिए ग्राहकों को 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा.
Kia का कहना है कि यह मॉडल EV खरीदने की शुरुआती लागत को काफी कम करेगा और ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा आसान बनाएगा.
कंपनी ने क्या कहा?
Kia India के चीफ सेल्स ऑफिसर सुनहैक पार्क ने कहा कि कंपनी का टारगेट सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करना नहीं, बल्कि ऐसा पूरा इकोसिस्टम तैयार करना है जिससे EV अपनाना ग्राहकों के लिए ज्यादा आसान और व्यावहारिक बन सके.
उन्होंने कहा कि Battery-as-a-Service मॉडल ग्राहकों को कम शुरुआती लागत और ज्यादा फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी के साथ एडवांस EV टेक्नोलॉजी का एक्सपीरियंस देगा.
96 महीने तक की फाइनेंस सुविधा
Kia Carens Clavis EV के लिए बॉडी पर 60 महीने तक और बैटरी पर 96 महीने तक की फाइनेंस सुविधा दी जाएगी. इससे ग्राहकों पर एक बार में बड़ा खर्च करने का दबाव कम होगा.
बैटरी और रेंज
Kia Carens Clavis EV में दो बैटरी पैक ऑप्शंस 42kWh और 51.4kWh मिलेंगे. इनके साथ 99kW और 126kW मोटर ऑप्शंस दिए गए हैं, जो 255Nm टॉर्क जनरेट करते हैं.
रेंज की बात करें, तो 42kWh बैटरी पैक ARAI सर्टिफाइड 404km तक की रेंज देगा, जबकि बड़ा 51.4kWh बैटरी पैक 490km तक की रेंज ऑफर करेगा.
कीमत और EMI डिटेल्स
Kia Carens Clavis EV के Standard वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये है. इसकी डाउन पेमेंट 51,520 रुपये से शुरू होगी और EMI करीब 26,650 रुपये से शुरू होगी.
वहीं Extended वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.99 लाख रुपये रखी गई है. इसकी डाउन पेमेंट 60,452 रुपये से शुरू होगी और EMI करीब 33,099 रुपये से शुरू होगी.
दोनों वेरिएंट्स में बैटरी सब्सक्रिप्शन चार्ज 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है.
यह भी पढ़ें: Flipkart पर मिल रही हैं Royal Enfield की धांसू बाइक्स, Classic 350 से Bullet तक ऑनलाइन खरीदने का मौका
