एडवेंचर बाइक Kawasaki Versysy X300 पर आया डिस्काउंट, कैश छूट के साथ मिलेंगे कई ऑफर्स

कावासाकी इंडिया ने अपनी एडवेंचर बाइक Kawasaki Versysy X300 पर शानदार ऑफर निकाला है. MY25 और MY26 वेरिएंट पर कैश छूट के साथ-साथ 46 हजार रुपए तक की फ्री एक्सेसरीज मिल रही हैं. यह ऑफर 31 जुलाई तक मान्य है.

अगर आपके दिमाग में एक दमदार स्पोर्टी लुक वाली एडवेंचर बाइक लेने का विचार चल रहा है, तो एक गुड न्यूज है. कावासाकी इंडिया ने अपनी शानदार बाइक Kawasaki Versysy X 300 पर जबरदस्त ऑफर निकाला है, जिसमें इसकी एंट्री-लेवल एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल और भी सस्ती हो गई है. कंपनी MY25 और MY26 दोनों वेरिएंट पर कैश छूट के साथ-साथ लिमिटेड टाइम के लिए 46 हजार रुपए तक फ्री एक्सेसरिज दे रही है. 

MY25 और MY26 दोनों पर है छूट 

टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी कावासाकी के द्वारा लाए गए ऑफर्स में, MY25 Kawasaki Versysy X300 पर 3500 रुपए का कैश डिस्काउंट शामिल है, जिससे इसकी प्रभावित एक्स शोरूम कीमत पहले से घटकर 3.14 लाख रुपए हो गई है. वहीं, MY25 Kawasaki Versysy X300 लेने वाले कस्टमर्स को 10 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा. इन दोनों मॉडलों की प्राइस में कमी के अलावा ग्राहक 46 हजार रुपए तक के पैनीयर सेट या सेंटर स्टैंड में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं. यह ऑफर 31 जुलाई तक के लिए है. 

दमदार इंजन के साथ आती है यह बाइक 

Kawasaki Versysy X300 में कंपनी की तरफ से 296 सीसी का लिक्विड-कूल्ड पैरलल-ट्विन इंजन ऑफर किया जाता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो एडवेंचर टूरिंग लवर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आपको असिस्ट क्लच और स्लीपर कच दोनों मिलेगा, जो आपके राइडिंग एक्सपीरियंस को और शानदार बनाता है. इस बाइक में फ्रंट 19 और रियर 17 इंच का स्मोक रिम वाला व्हील्स लगाया गया है, जिसमें ट्यूब टायप टायर हैं. सस्पेंशन के लिए आगे की ओर लॉंग ट्रैवल टेलिस्कोपिक फॉर्क और पीछे की तरफ यूनी ट्रैक मोनोशॉक दिया गया है, जिससे यह बाइक हाइवे के साथ-साथ ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आसानी से चलती है. 

Kawasaki Versysy X300 में क्या फीचर्स मिलेंगे?

एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट की कई बाइक्स के विपरीत Kawasaki Versysy X300 के फीचर्स काफी सिंपल हैं. इसमें आपको राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल या ब्लूटूथ जैसी इलेक्ट्रॉनिक राइडर्स एड नहीं दी गई है. इसके इक्विपमेंट लिस्ट में ड्यूअल चैनल ABS, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लॉंग ट्रैवल सस्पेंशन और असिस्ट/स्लीपर क्लच शामिल हैं. इंडियन ऑटो मार्केट में इसका सीधा मुकाबला KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 से है. 

ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स बाइक खरीदनी है? KTM RC 160 में मिलते हैं दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स, कीमत भी 2 लाख से कम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >