JSW Motors की एंट्री से हिलेगा ऑटो बाजार, Tata-Mahindra पर बढ़ेगा दबाव

JSW Motors भारत में हाइब्रिड कार के साथ एंट्री की तैयारी में है. एक्सपीरियंस सेंटर, EV प्लांट और नई रणनीति से कंपनी ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है.

भारत के ऑटो बाजार में एक और बड़ा नाम एंट्री की तैयारी कर रहा है, और इस बार मुकाबला सीधे दिग्गजों से होने वाला है. स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मजबूत पकड़ रखने वाली JSW Group अब अपनी ऑटोमोबाइल आर्म JSW Motors के जरिए कार बाजार में उतरने जा रही है. खास बात यह है कि कंपनी पहली कार लॉन्च से पहले ही ऐसी रणनीति बना रही है, जो उसे Tata Motors और Mahindra & Mahindra जैसे बड़े खिलाड़ियों के सामने मजबूत चुनौती देने में मदद कर सकती है.

JSW Motors: लॉन्च से पहले ही ब्रांड बनाने पर फोकस

JSW Motors पारंपरिक तरीके से अलग रास्ता अपना रही है. कंपनी पहले कार बेचने के बजाय ब्रांड को मजबूत बनाने पर काम कर रही है. इसके लिए Mumbai, New Delhi और Ahmedabad जैसे बड़े शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर खोलने की तैयारी है. यहां ग्राहक बिना खरीदे भी कार टेक्नोलॉजी को समझ सकेंगे, फीचर्स को एक्सप्लोर कर सकेंगे और ब्रांड के साथ जुड़ाव बना सकेंगे. यह रणनीति प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड्स जैसी मानी जा रही है.

JSW Motors की पहली कार होगी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर आधारित

कंपनी की पहली पेशकश एक प्रीमियम प्लग-इन हाइब्रिड कार हो सकती है. इसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों पावर का कॉम्बिनेशन मिलेगा. इससे बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन का फायदा मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, भविष्य में रेंज एक्सटेंडर टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है. JSW Motors 2026 तक अपने पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की योजना बना रही है.

EV और हाइब्रिड सेगमेंट में बढ़ती टक्कर

भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. पहले से ही Tata Motors और Mahindra & Mahindra इस सेगमेंट में मजबूत हैं, जबकि Tesla जैसे ग्लोबल प्लेयर्स भी अपनी जड़ें जमाने की तैयारी में हैं. ऐसे में JSW का शुरुआती ब्रांड फोकस और हाइब्रिड स्ट्रैटेजी उसे भीड़ में अलग पहचान दिला सकती है.

शोरूम और कस्टमर एक्सपीरियंस पर पूरा कंट्रोल

JSW Motors शुरुआत में अपने शोरूम खुद ऑपरेट करेगी. इससे कंपनी कस्टमर एक्सपीरियंस, प्राइसिंग और ब्रांड इमेज पर पूरा कंट्रोल रख पाएगी. बाद में डीलर नेटवर्क के जरिए विस्तार किया जाएगा. यह मॉडल उन कंपनियों जैसा है जो पहले क्वालिटी एक्सपीरियंस पर फोकस करती हैं और फिर तेजी से स्केल करती हैं.

महाराष्ट्र में बनेगा बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब

कंपनी Maharashtra में एक नया प्लांट भी स्थापित कर रही है. यहां इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ ट्रक और बसें भी बनाई जाएंगी. शुरुआत में उत्पादन सीमित रह सकता है, लेकिन कंपनी का लक्ष्य बड़े स्तर पर कमर्शियल सेल्स करना है.

क्या बदल सकता है बाजार का खेल?

JSW Motors की रणनीति साफ है. पहले भरोसा बनाओ, फिर प्रोडक्ट लॉन्च करो. अगर कंपनी अपनी प्लानिंग में सफल रहती है, तो यह भारतीय ऑटो बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और इनोवेशन को बढ़ावा दे सकती है. आने वाले 1-2 साल इस नई एंट्री के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: ₹13.49 लाख में आयी MG की नयी Windsor EV, मिलेगी 332KM की रेंज

यह भी पढ़ें: MG M9 और Cyberster हुई और महंगी, कंपनी ने 5 लाख रुपये तक बढ़ाए दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >