30 लाख रुपये तक सस्ती हो गई इस कंपनी की कार, नये जीएसटी में कार बायर्स की बल्ले-बल्ले!

JLR Volvo GST Price Cut: जीएसटी दरों में कटौती के बाद जेएलआर ने अपने लक्जरी वाहनों की कीमतों में ₹30.4 लाख तक की कमी की है. वोल्वो ने भी ₹6.9 लाख तक की कटौती की घोषणा की है

JLR Volvo GST Price Cut: भारत सरकार द्वारा लक्जरी वाहनों पर GST दरों को युक्तिसंगत बनाने के फैसले का असर अब ग्राहकों की जेब पर साफ नजर आने लगा है. जगुआर लैंड रोवर (JLR) और वोल्वो कार इंडिया ने अपने पेट्रोल व डीजल वाहनों की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है. यह कदम न सिर्फ लक्जरी वाहन बाजार को नई गति देगा, बल्कि ग्राहकों को भी लाखों रुपये की बचत का मौका देगा.

जेएलआर ने 30.4 लाख रुपये तक घटाई कीमतें

जेएलआर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वह GST दर में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी. कंपनी ने रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी जैसे ब्रांड्स की कीमतों में ₹4.5 लाख से ₹30.4 लाख तक की कटौती की है. यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अम्बा ने कहा, “लक्जरी वाहनों पर GST को युक्तिसंगत बनाना ग्राहकों और उद्योग दोनों के लिए एक स्वागतयोग्य कदम है. यह भारत के लक्जरी बाजार में हमारे विश्वास और प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.”

GST दरों में बदलाव का असर

GST काउंसिल ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वाहनों पर GST दरों को 28% से घटाकर 18% कर दिया है. यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा. हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों पर पहले से ही 5% की रियायती दर लागू है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

वोल्वो ने भी की कीमतों में कटौती

वोल्वो कार इंडिया ने एक अलग बयान में कहा कि वह 22 सितंबर से अपने पेट्रोल और डीजल वाहनों की कीमतों में ₹6.9 लाख तक की कटौती करेगी. कंपनी ने इस फैसले को ग्राहकों के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया है, जिससे लक्जरी सेगमेंट में मांग बढ़ने की उम्मीद है.

ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

GST दरों में कटौती से ग्राहकों को सीधे लाखों रुपये की बचत होगी. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी लक्जरी SUV की कीमत ₹1.5 करोड़ थी, तो पहले उस पर ₹42 लाख GST लगता था. अब वही वाहन ₹27 लाख GST के साथ मिलेगा, जिससे ग्राहक को ₹15 लाख तक की राहत मिल सकती है.

TVS ने दोपहिया वाहनों की कीमतें घटाईं, GST कटौती के असर से जानिए कौन-कौन से मॉडल होंगे सस्ते

Kia Carens ₹48,000 सस्ती, Carnival पर ₹4.48 लाख की छूट, MG Motor की कीमतों में ₹3 लाख तक की कटौती, जानिए कौन सी गाड़ी कितनी हुई सस्ती

3.49 लाख रुपये तक सस्ती होंगी टोयोटा की गाड़ियां, जीएसटी में बदलाव का असर

Mahindra और Renault की कारें 1.56 लाख रुपये तक हुईं सस्ती, GST कटौती का बड़ा असर

Hyundai और Tata Motors ने की कीमतों में बड़ी कटौती, ग्राहकों को मिलेगा GST में छूट का लाभ

Alto से लेकर Thar तक, GST रेट बदलने से कौन सी कार हुई कितनी सस्ती?

45 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक सस्ती होंगी कारें, 22 सितंबर से बदल जाएगा कारों का प्राइस गेम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >