Reliance Jio के सस्ते लैपटॉप में ये खूबियां हैं खास, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप, देखें तस्वीरें

1 / 1
Reliance Jio के सस्ते लैपटॉप में ये खूबियां हैं खास, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

Reliance Jio के सस्ते लैपटॉप में ये खूबियां हैं खास, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप, देखें तस्वीरें

jiobook 2023 launch price features specifications photos availability – रिलायंस जियो के लेटेस्ट लैपटॉप जियो बुक को रिलायंस डिजिटल स्टोर और अमेजन से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है. जियो का यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 4G एनेबल है. इससे पहले कंपनी ने भारत में सस्ता 4G फीचर फोन JioBharat V2 को लॉन्च किया था.

JioBook 2023 Price: देश के टॉप इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है. JioBook को एक किफायती लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया गया है. इसे भारत की पहली लर्निंग बुक के तौर पर पेश किया गया है.

रिलायंस जियो के लेटेस्ट लैपटॉप जियो बुक को रिलायंस डिजिटल स्टोर और ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है. जियो का यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 4G एनेबल है. इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भारत में सस्ता 4G फीचर फोन JioBharat V2 को लॉन्च किया था.

रिलायंस जियो का नया JioBook लैपटॉप 11.6 इंच की HD स्क्रीन, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है. JioBook Android 11 पर चलता है और इसमें JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम है. JioBook में JioMeet, JioCloud, JioSecurity और JioMusic जैसे कई फीचर्स दिये गए हैं.

JioBook उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो एक किफायती और अच्छे लैपटॉप की तलाश में हैं. जियो का नया, पावरफुल 4जी जियोबुक 16,499 में मिलेगा. यह भारत का पहला लर्निंग बुक है. जियोबुक 5 अगस्त 2023 से रिलायंस डिजिटल स्टोर और अमेजन से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है.

रिलायंस का नया जियोबुक, हर उम्र के व्यक्ति के लिए बना है. यह लर्निंग बुक कई खूबियाें से लैस है. जियोबुक में एडवांस जियो ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसकी डिजाइन स्टाइलिश और फीचर्स कनेक्टेड हैं. जियोबुक हर उम्र के व्यक्ति के लिए सीखने का एक अलग अनुभव देगा.

ऑनलाइन क्लास में हिस्सा लेना हो, कोडिंग सीखना हो या फिर कोई नया काम सीखना हो, जैसे योग स्टूडियो शुरू करना या फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग, जियोबुक ऐसे कई काम करने में आपकी मदद कर सकता है. नया जियोबुक हर उम्र के व्यक्ति के लिए बना है, इसमें कई एडवांस फीचर हैं और कनेक्ट करने के कई तरीके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >