Jio और Airtel के इन प्लान्स में दिनभर में खर्च कर सकते हैं 25GB डेटा

हम आपको जियो और एयरटेल के 300 रुपये से कम कीमत वाले एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो महीनेभर की वैलिडिटी के साथ आते हैं. खास बात यह है कि दोनों के प्लान की कीमत बराबर है, लेकिन इनमें मिलने वाले बेनेफिट्स में बड़ा अंतर है.

Reliance Jio और Bharti Airtel भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं. दोनों कंपनियां अपने यूजर्स को कई रीचार्ज प्लान्स ऑफर करती हैं. ये प्लान्स अलग – अलग कीमत वर्ग में अलग – अलग फायदों के साथ आते हैं.

हम आपको जियो और एयरटेल के 300 रुपये से कम कीमत वाले एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो महीनेभर की वैलिडिटी के साथ आते हैं. खास बात यह है कि दोनों के प्लान की कीमत बराबर है, लेकिन इनमें मिलने वाले बेनेफिट्स में बड़ा अंतर है.

जियो के 296 रुपये वाले प्लान के फायदे

जियो फ्रीडम प्लान के तहत लिस्टेड यह प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस बेनेफिट्स के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा मिलता है, जो बिना किसी डेली लिमिट के आता है. ऐसे में आप एक दिन में जितना चाहे उतना डेटा यूज कर सकते हैं.

Jio के इस प्लान के साथ JioTV, JioCinema, JioSecurity और Jio Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. 296 रुपये का प्लान Jio 5G ऑफर के तहत आता है, जिसके तहत जियो यूजर्स को 5G स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है.

एयरटेल के 296 रुपये वाले प्लान के फायदे

एयरटेल अपने इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 25GB बंडल डेटा ऑफर करता है. एयरटेल यूजर्स के लिए यह प्लान अपोलो 24|7 सर्कल बेनेफिट्स के एक्स्ट्रा बेनेफिट्स, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री हैलोट्यून्स और विंक म्यूजिक के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ 30 दिनों की मासिक वैधता लाभ के साथ आता है.

एयरटेल और जियो के 296 रुपये वाले प्लान में क्या अंतर है?

जियो और एयरटेल के 296 रुपये वाले मंथली प्रीपेड प्लान कॉलिंग, एसएमएस और इंटरनेट बेनेफिट्स के मामले में लगभग बराबर फायदे देते हैं. दोनों में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी, डेली एसएमएस कोटा मिलता है.

दोनों टेलीकॉम कंपनियों के इन प्लान्स में अंतर केवल एक्स्ट्रा बेनेफिट्स का है. जियो के प्लान में यूजर्स को जियो की ओटीटी सर्विस का फायदा मिलता है. वहीं, एयरटेल कैशबैक और कुछ अन्य लाभ दे रहा है. अब आप तय कर लें कि आपके लिए क्या जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >