Jio Vi Airtel Recharge : 3GB डेली डेटा प्लान्स के साथ जमकर उठाएं आईपीएल फाइनल का मजा

Jio Cinema पर 4K क्वॉलिटी में IPL की फ्री स्ट्रीमिंग हो रही है और एक पूरे आईपीएल मैच को देखने के लिए दिनभर 3 जीबी डेटा की जरूरत पड़ेगी. हम आपको बताते हैं रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में, जो 3 जीबी डेली डेटा ऑफर करते हैं.

Jio Airtel Vi 3GB Daily Data Plan GT vs CSK IPL 2023 Final : आईपीएल का फाइनल मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. Jio Cinema पर 4K क्वॉलिटी में IPL की फ्री स्ट्रीमिंग हो रही है और एक पूरे आईपीएल मैच को देखने के लिए दिनभर 3 जीबी डेटा की जरूरत पड़ेगी. हम आपको बताते हैं रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उन किफायती प्रीपेड प्लान्स के बारे में, जो 3 जीबी डेली डेटा ऑफर करते हैं.

Vi 3GB Daily Data Prepaid Plan

Vodafone – Idea के पास हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर करनेवाला सबसे अफॉर्डेबल प्लान 359 रुपये का आता है. इस पैक में 2 जीबी डेटा डिलाइट भी मिलता है, जो डेली डेटा खत्म होने के बाद ऐक्टिव हो जाता है. साथ ही, यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा का फायदा इस Vi प्लान में ले सकते हैं. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 100 एसएमएस और डेटा रोलओवर मिलता है.

Also Read: JIO Best Plan 2023: जियो का यह फ्री डेटा वाला प्लान आईपीएल फाइनल का मजा कर देगा दोगुना
Airtel 3GB Daily Data Prepaid Plan

एयरटेल 3 जीबी डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये में ऑफर करती है. 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस भी हर दिन ऑफर किये जाते हैं. एयरटेल इस प्लान में 3 महीने का Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. Airtel Xtreme ऐप में एक चैनल चुनने का ऑप्शन भी मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, Apollo 24×7 Circle सब्सक्रिप्शन, Fastag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून्स भी मिलते हैं.

Jio 3GB Daily Data Prepaid Plan

रिलायंस जियो 3 जीबी डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ ऑफर करता है. जियो का यह प्लान 219 रुपये में आता है और इसमें 3 जीबी डेटा साथ 2 जीबी अतिरिक्त डेटा भी जियो यूजर्स को मिलता है. इस तरह 219 रुपये के प्लान में कुल 44 जीबी डेटा मिल जाता है. इस जियो रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस, जियो सिनेमा और जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >