Jio Phone 5G की कीमत, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी डीटेल आयी सामने; देखें

Jio Phone 5G Price and Specifications Details in Hindi – बाजार में 5जी स्मार्टफोन के इतने सारे ऑप्शंस आ गये हैं कि अब लोग सबसे कम कीमत में सबसे बेहतर 5जी फोन तलाश कर रहे हैं. खबर है कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो सबसे सस्ता 5जी फोन Jio Phone 5G लॉन्च कर इस बाजार का खेल पलट सकती है.

  • Jio Phone 5G फोन की शुरुआती कीमत 8,000 रुपये हो सकती है

  • जियो का यह फोन भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन हो सकता है

  • रिलायंस जियो 5G फोन स्मार्टफोन Pragati OS पर काम करेगा

Jio Phone 5G Price and Specifications Details in Hindi : भारत में 5जी नेटवर्क तेजी से अपनी पहुंच बढ़ा रहा है. आज की तारीख में 4जी से ज्यादा 5जी स्मार्टफोन बिक रहे हैं और लगभग हर ब्रांड नया मोबाइल फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च कर रहा है. बाजार में 5जी स्मार्टफोन के इतने सारे ऑप्शंस आ गये हैं कि अब लोग सबसे कम कीमत में सबसे बेहतर 5जी फोन तलाश कर रहे हैं. खबर है कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो सबसे सस्ता 5जी फोन Jio Phone 5G लॉन्च कर इस बाजार का खेल पलट सकती है.

Jio Phone 5G : Cheapest 5G Phone in India

रिलायंस जियो का जियो फोन 5जी भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन हो सकता है. कुछ समय पहले काउंटरप्वाइंट की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें Jio Phone 5G की कीमत और फीचर्स का जिक्र किया गया था. इसमें बताया गया था कि रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन भारत में 8,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है.

Also Read: JIO का सबसे सस्ता रिचार्ज! 8 रुपये से कम खर्च में सालभर अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग
Jio Phone 5G Specifications (Leaked)

  • Display – 6.5 inch HD+

  • Rear Camera – 13MP + 2MP

  • Selfie Camera – 8MP

  • RAM – 4GB

  • Storage – 32GB

  • OS – Pragati OS

  • Processor – Qualcomm Snapdragon 480

  • Battery – 5,000mAh

Jio Phone 5G Launch

जियोफोन 5जी को तैयार करने में गूगल और क्वॉलकॉम मिलकर जियो की मदद कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रिलायंस जियो कंपनी इस साल दीपावली तक इस इस सस्ते मोबाइल फोन को मार्केट में उतार देगी. गौरतलब है कि अभी भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन LAVA Blaze 5G है जो 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है. आपको बता दें कि जियो की ओर से अभी तक Jio Phone 5G की लॉन्च को लेकर डीटेल शेयर नहीं की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >