3 तरह के ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगाएगी सरकार, आईटी मंत्री बोले- यूजर्स की सुरक्षा सर्वोपरि

Online Gaming Ban – केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर पहली बार एक रूपरेखा तैयार की है. इसके तहत देश में 3 तरह के खेलों पर पाबंदी होगी.

Online Gaming Ban : ऑनलाइन गेम (online games) को लेकर भारत सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. यूजर्स को नुकसान पहुंचानेवाले 3 तरह के गेम्स पर सरकार बैन लगाने जा रही है. सरकार का कहना है कि वह किसी भी ऐसे गेम की परमिशन नहीं दे सकती, जो यूजर्स के लिए कोई भी खतरा उत्पन्न करे. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर पहली बार एक रूपरेखा तैयार की है. इसके तहत देश में 3 तरह के खेलों पर पाबंदी होगी.

कैसे ऑनलाइन गेम्स पर लगेगा बैन?

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जिन गेम्स पर देश में पाबंदी लगाने की तैयारी हो रही है, उनमें ऐसे खेल जिनमें सट्टेबाजी शामिल है, जो यूजर्स के लिए हानिकारक हो सकते हैं, और जिसमें लत लगने का एक कारक शामिल है. केंद्रीय मंत्री ने उन खास गेम्स की कोई लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश-विदेश में ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जिसमें गेम्स की लत ने यूजर्स को भारी नुकसान पहुंचाया है.

Also Read: Online Gaming New Policy: ऑनलाइन गेमिंग से केंद्र सरकार की बढ़ी चिंता, जल्द लागू किये जाएंगे नये नियम

ऑनलाइन गेम्स का खतरनाक ‘खेल’

ऑनलाइन गेम्स में ज्यादातर ऐसे होते हैं, जो मनोविज्ञान साइकोलॉजी के आधार पर यूजर को बांधकर रखने के लिए डिजाइन किये जाते हैं. मनोवैज्ञानिकों की मानें, तो इन गेम्स की आदत इसलिए पड़ जाती है क्योंकि इनका ऐक्सेस यूजर के पास होता है. वह उठते-बैठते, खाते-पीते हुए भी अपना खेल जारी रखता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सरकार ने पबजी मोबाइल ऐप को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था. इसी तरह, भारत सरकार ने डेटा सुरक्षा चिंताओं को लेकर टिकटॉक को भी बैन कर दिया था. एक अनुमान के मुताबिक, भारत में ऑनलाइन गेमिंग का मार्केट साइज साल 2025 तक 231 अरब रुपये को पार कर जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >