IPL 2022 MI vs CSK Live Streaming: मुंबई-चेन्नई के मैच का लाइव टेलीकास्ट कब और कहां देख सकेंगे, जानें

IPL 2022 MI vs CSK IPL 2022 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा. मैच का लाइव टेलीकास्ट कब और कहां देख सकेंगे, जानें-

MI vs CSK IPL 2022 LIVE Streaming: टाटा आईपीएल में आज यानी गुरुवार को रोहित शर्मा की कैप्टेंसी वाली मुंबई इंडियंस (MI) और रविंद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कड़ा मुकाबला होगा. पिछले सीजन की चैंपियन रही चेन्नई को इस सीजन में 6 मैचों में केवल एक में जीत मिली है. चेन्नई 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. वहीं, 5 बार की चैंपियन मुंबई का अब तक खाता नहीं खुला है और टीम को सभी 6 मुकाबलों में हार मिली है. मुंबई 0 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है. दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतकर अपनी साख बचाने की जरूरत है. अब देखना यह है कि बाजी कौन मारता है. आइए फटाफट जान लेते हैं इसे आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं-

MI vs CSK मैच जानें कब और कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का मुकाबला गुरुवार को मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा और खेल 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा.

Also Read: Jio Airtel Vi BSNL के इन प्लान्स में पाएं 3GB डेली डेटा और Disney+ Hotstar, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन

IPL 2022 लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?

मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के हिंदी, अंग्रेजी सहित तमाम क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है.

MI vs CSK की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

अगर आप मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का लुत्फ मोबाइल या लैपटॉप पर उठाना चाहते हैं, तो आप ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए. इसके साथ ही, मैच के लाइव स्कोर और लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारी वेबसाइट https://www.prabhatkhabar.com/sports/ipl से जुड़े रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >