Valentine’s Day पर खरीदें iPhone 9 हजार रुपये से भी कम में, यहां मिल रहा शानदार ऑफर

Buy iPhone Under Rs 9000 – हम आपसे अगर कहें कि केवल 9 हजार रुपये खर्च कर आप ब्रांड न्यू आईफोन के मालिक बन सकते हैं, तो आप शायद इसपर यकीन न करें. लेकिन यह सच है. आप मात्र 9 हजार रुपये में नया आईफोन खरीद सकते हैं.

Valentine’s Day Flipkart iPhone Offer: वैलेंटाइन डे पर आप भी अगर गर्लफ्रेंड को नया आईफोन गिफ्ट करना चाहते हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि आपकी जेब पर इसका ज्यादा बोझ न पड़े, तो फ्लिपकार्ट आपके लिए खास ऑफर लाया है. दरअसल, वैलेंटाइन डे को लेकर ई-कॉमर्स कंपनियां इन दिनों बड़ी अच्छी डील ऑफर कर रही हैं. इनमें अलग – अलग मॉडल पर धमाकेदार छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि केवल 9 हजार रुपये खर्च कर आप ब्रांड न्यू आईफोन के मालिक बन सकते हैं, तो आप शायद इसपर यकीन न करें. लेकिन यह सच है. आप मात्र 9 हजार रुपये में नया आईफोन खरीद सकते हैं.

iPhone SE पर शानदार डील

ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आईफोन 9 हजार रुपये से भी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है. आईफोन बनानेवाली कंपनी ऐपल के iPhone SE (64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट) की मार्केट प्राइस 39,900 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल को 27 प्रतिशत डिस्काउंट पर 28,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसी तरह iPhone SE का 128 जीबी मॉडल 32,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, iPhone SE के 128 जीबी मॉडल की मार्केट प्राइस 44,900 रुपये है. इसपर 26 प्रतिशत की छूट है. इसके साथ ही, आईफोन की खरीदारी पर बैंक ऑफर भी मिलेगा.

Also Read: Valentine’s Day के मौके पर iPhone 13 मिल रहा सबसे सस्ता, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

वैलेंटाइन डील क्या है?

ऐपल के इस मॉडल पर फ्लिपकार्ट धमाकेदार डील भी ऑफर कर रही है. फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone SE को 8990 रुपये में बेचा जा रहा है. फ्लिपकार्ट की ओर से वैलेंटाइन डील ऑफर है. अगर यूजर अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर नया लेता है, तो उसे 20 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इस तरह iPhone SE मॉडल को मात्र 8,990 रुपये में खरीद सकते हैं. यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि इस छूट का फायदा उठाने के लिए आपका पुराना फोन अच्छी कंडिशन में और उसका मॉडल नया होना चाहिए.

Also Read: Flipkart Valentine Deal: 65 हजार का iPhone 12 मिल रहा आधे से भी कम दाम पर, जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >