International Yoga Day 2023: योगा के लिए टॉप मोबाइल ऐप्स, वीडियो का भी मिलेगा ऑप्शन

International Yoga Day 2023 – विश्व योग दिवस के मौके पर हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे मोबाइल ऐप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप घर बैठे योग सीख सकते हैं और अपने परिवारजनों को भी योग सिखा सकते हैं.

International Yoga Day 2023 : आपका शरीर एक मंदिर है. जिंदगी में दुःख-सुख तो लगे रहते हैं, शरीर स्वस्थ है तो सबकुछ अच्छा है. खुद को फिट रखने के लिए आप योग से शुरुआत कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप घर पर एक दरी बिछाकर अपने मोबाइल के सहारे भी योग कर सकते हैं. विश्व योग दिवस के मौके पर हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे मोबाइल ऐप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप घर बैठे योग सीख सकते हैं और अपने परिवारजनों को भी योग सिखा सकते हैं.

Yoga For Beginner

इस ऐप को प्लेस्टोर पर 4.9 की रेटिंग मिली है. इसे 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. इस ऐप में योग के वीडियो, उम्र के अनुसार यूजर्स के लिए गाइडेंस मिलेगी. साथ ही, ट्रैक प्रोग्रेस सपोर्ट के साथ आप यह भी जान पाएंगे कि आप दिन-प्रतिदिन कितना बेहतर कर रहे हैं.

Also Read: Google Lens से पता लगेगी त्वचा से जुड़ी बीमारी, ये रहा तरीका

Daily Yoga

योग के इस ऐप में शुरुआत से लेकर एक्सपर्ट के लिए अलग-अलग योग चैलेंज मिलेंगे. इस ऐप में योग प्रोफेशनल भी मिलेंगे. ऐप पर 100 से ज्यादा योग एक्सरसाइज उपलब्ध हैं, जिसका यूजर इंटरफेस बढ़िया है. गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.7 रेटिंग दी गई है.

Down Yoga

योग सिखानेवाले इस ऐप में आपको कई तरह के कस्टमाइज ऑप्शन मिलेंगे. इस ऐप की मदद से बच्चे से लेकर बूढ़े तक योग कर सकते हैं. ऐप के जरिये आप अपनी फिटनेस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसकी रेटिंग 4.9 है.

Also Read: ALERT! जासूसी करनेवाले इन ऐप्स को अपने फोन से तुरंत कर दें डिलीट, Google ने लिया बड़ा एक्शन

Keep Yoga

कीप योग ऐप में योग के लिए प्रोफेशनल वीडियो और वॉयस गाइडलाइन मिलती है. अपने योग सेशन को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करने का ऑप्शन भी इसमें मिलता है. इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसकी 4.7 रेटिंग दी गई है.

Simply Yoga

सिंप्ली योग ऐप में यूजर्स को योग के इंस्ट्रक्शंस मिलते हैं. साथ में एचडी वीडियो का सपोर्ट भी मिलता है. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसकी रेटिंग 4.5 है.

Yoga For Kids & Family Fitness

इस ऐप में बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी वर्कआउट प्लान है. यहां इजी, मीडियम, हार्ड आदि कई कैटेगरी चुन सकते हैं. इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और ओवरऑल रेटिंग 4.4 मिली है.

योग दिवस 2023 की थीम क्या है? (Yoga Day 2023 Theme)
इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (Vasudhaiva Kutumbakam) है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व क्या है? (Yoga Day Importance)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इसके साथ ही, देश-दुनिया के लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है.

योग दिवस का इतिहास (Yoga Day History)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था. उन्होंने सुझाव दिया था कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए. इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों की ओर से 11 दिसंबर, 2014 को अपार समर्थन मिला. इसके बाद साल 2015 में पहली बार 21 जून को योग दिवस मनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >