Infinix Zero 5G 2023 की मार्केट में एंट्री, 8GB रैम और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से है लोडेड

Infinix ने अपने लेटेस्ट Zero 5G 2023 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है. रिपोर्ट्स की अगर मानें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 22,000 रुपये के करीब हो सकती है. अगर आप अपने लिए एक मिड रेंज स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

Infinix Zero 5G 2023: इंफीनिक्स ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट Zero 5G 2023 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन फरवरी के महीने में लॉन्च किये गए Zero 5G का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है और यह स्मार्टफोन उन बायर्स को टारगेट करता है जिन्हें बजट सेगमेंट में अपने लिए एक अच्छे स्पेसिफिकेशन्स वाला स्मार्टफोन चाहिए. अगर आप अपने लिए 25 हजार रुपये से कम कीमत पर अपने लिए कोई Android स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इस स्मार्टफोम को चेकआउट कर सकते हैं. इसमें कंपनी ने 6.78 इंच का डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट दिया है.

Infinix Zero 5G 2023 Specifications

Infinix Zero 5G 2023 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.78 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया है. यह डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. परफॉरमेंस की अगर बात करें तो इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. यह एक अच्छा चिपसेट है और बिना किसी परेशानी के आप रोजमर्रा के टास्क आसानी से हैंडल कर सकता है. स्टोरेज कैपेसिटी की बात करें तो इसमें आपको 8GB रैम के साथ 256GB एक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिल जाता है.

Infinix Zero 5G 2023 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का, 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है. कंपनी ने इसके फ्रंट में 16MP का शूटर दिया है. बैटरी के लिहाज से देखा जाए तो भी यह काफी जबरदस्त स्मार्टफोन है. इसमें कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है और यह 33W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

Infinix ZERO 5G 2023 Price

इस स्मार्टफोन के कीमत से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो फिलहाल कंपनी ने नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 22,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये के बीच रख सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >