Budget 2022: रिजर्व बैंक लायेगी डिजिटल करेंसी, 5G और e-Passport पर हुए ये ऐलान

India Budget 2022 ePassport: बजट में वित्त मंत्री ने डिजिटल इंडिया के विजन पर कई घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री ने कहा है कि RBI साल 2022 में देश में आधिकारिक डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा. उन्होंने और क्या-क्या कहा है, आइए जानें-

Union Budget 2022 India Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना काल में दूसरी बार और लगातार चौथी बार बजट पेश कर रही हैं. इस बार के बजट में उन्होंने डिजिटल इंडिया के विजन पर कई घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री ने कहा है कि RBI साल 2022 में देश में आधिकारिक डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा. वित्त मंत्री ने और क्या-क्या कहा है, आइए जानें-

2022 में 5G सर्विस शुरू होगी

भारत में 5जी की चर्चा जोरों पर है. जियो, एयरटेल और दूसरी टेलीकॉम कंपनियां 5जी की टेस्टिंग कर रही हैं. वित्त मंत्री ने कहा है कि साल 2022 में 5G सर्विस शुरू की जाएगी और गांवों में ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा. टेलीकॉम सेक्टर में रोजगार के नये अवसर तलाशे जाएंगे.

Also Read: Budget 2022: निर्मला सीतारमण संसद में पेश कर रही हैं बजट, हिंदी में यहां देखें LIVE VIDEO
इस साल से मिलेंगे ई-पासपोर्ट

वित्त मंत्री ने बजट 2022 में एलान किया है कि इस साल से देश में ई-पासपोर्ट मिलने लगेंगे और उनमें चिप लगी होंगी. ई-पासपोर्ट के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा और वहां पर नयी तकनीक आधारित पासपोर्ट सेवाओं को मुहैया कराने के लिए एलोकेशन किया जाएगा.

पोस्ट ऑफिस में भी अब होगा ऑनलाइन ट्रांसफर

पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकेगा और डाकघर कोर बैंकिंग सेवा के तहत आयेंगे. 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग की शुरुआत की जाएगी. 2022 से डाकघरों में डिजिटल बैंकिंग पर कामकाज किया जाएगा. डाकघरों में ATM की सुविधा होगी.

डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी

कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है. वित्त मंत्री ने कहा कि एक कक्षा एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किये जाएंगे. इसके अलावा हब एंड स्पोक मॉडल के आधार पर शिक्षा देने के लिए डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी. डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा.

Also Read: Union Budget : इस ऐप पर मिलेगा केंद्रीय बजट का हर अपडेट, इस्तेमाल में है आसान
RBI साल 2022 में लॉन्च करेगा डिजिटल करेंसी

RBI साल 2022 में आधिकारिक तौर पर देश में डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा. वित्त मंत्री ने बताया कि आरबीआई की डिजिटल करेंसी ब्लॉक चेन तकनीक पर आधारित होगी. डिजिटल करेंसी को मजबूत करने के लिए ढांचा विकसित किया जाएगा. साथ ही बता दें कि वर्चुअल डिजिटल ऐसेट से आमदनी पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगेगा. यानी क्रिप्टोकरेंसी भी इसके दायरे में आ जाएगी और क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फीसदी का टैक्स लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >