WATCH: 90 डिग्री घूम जाते हैं इलेक्ट्रिक कार के चारों पहिये, Hyundai लायी गजब की तकनीक

Hyundai Mobis E-Corner Module – ई-कॉर्नर मॉड्यूल के जरिये गाड़ी के पहिये 90 डिग्री तक रोटेट हो जाते हैं. रोटेट होने के बाद गाड़ी आसानी से चलने में भी सक्षम है.

Hyundai Motor की सहायक कंपनी Hyundai Mobis ने अपने ई-कॉर्नर मॉड्यूल पर फाइनल प्रोडक्ट तैयार कर लिया है. ई-कॉर्नर मॉड्यूल के जरिये गाड़ी के पहिये 90 डिग्री तक रोटेट हो जाते हैं. रोटेट होने के बाद गाड़ी आसानी से चलने में भी सक्षम है. इस सुविधा के चलते कार आसानी से कम जगह में भी पार्क हो सकती है या पार्किंग से बाहर आ सकती है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसके वीडियोज के साथ डीटेल्स् शेयर किये हैं.

प्रैक्टिकल प्रोडक्ट के लिए लगातार रिन्यू हो रही डिजाइन

Hyundai Mobis ने अपना e-corner module लाग वेगास में आयोजित हुए CES 2018 में दिखाया था. तब यह एक कॉन्सेप्ट मात्र था. ह्युंडई मोबिस इस कॉन्सेप्ट पर कई सालों से काम कर रही थी और अब इसका प्रैक्टिकल प्रोडक्ट मॉडल तैयार कर लिया है. पिछले चार सालों में ह्युंडई मोबिस ने इसे एक प्रैक्टिकल प्रोडक्ट बनाने के लिए डिजाइन लगातार को रिन्यू किया है, जिसे वास्तविक वाहनों में लागू किया जा सकता है.

Also Read: Hyundai Exter Design: टाटा पंच को टक्कर देने आ रही माइक्रो SUV की सामने आयी पहली झलक सेल्फ-ड्राइविंग कारों में होगा इस्तेमाल

Hyundai Mobis ने अपने ई-कॉर्नर मॉड्यूल टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट (ECU) भी तैयार की है. ह्युंडई मोबिस के e-corner module के हर व्हील में एक इलेक्ट्रिक मोटर, ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन और स्टीयरिंग का कॉम्बिनेशन मिलता है. कंपनी ने बताया, टेस्टिंग के बाद ह्युंडई मोबिस इसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करेगी. कंपनी चार ई-कॉर्नर मॉड्यूल के साथ एक स्केटबोर्ड का निर्माण करना चाहती है, जिसे दो बाद में सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों में इस्तेमाल करने का लक्ष्य है.

पार्किंग में होगी बड़ी आसानी

पारंपरिक ऐक्सल ज्यादा से ज्यादा 30 डिग्री तक घूम सकता है. इस वजह से ड्राइवर्स को पार्किंग करते हुए भी गाड़ी की दिशा को बार-बार बदलना पड़ता है. वहीं, 90 डिग्री रोटेशन के साथ, यह काम काफी आसान हो जाएगा. इससे कार को आसानी से संकरी गलियों मोड़ा जा सकेगा और तंग जगहों पर गाड़ी पार्क करने में भी आसानी होगी. इस तरह की मूवमेंट को क्रैब वॉक कहा जाता है, क्योंकि केकड़े अपनी मुंह की दिशा को एक जगह रखते हुए दायें या बाएं चल लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >